1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Akshaya Tritiya पर घर बैठे मोबाइल से खरीद सकते हैं Gold, जानिए कैसे?

Akshaya Tritiya पर घर बैठे मोबाइल से खरीद सकते हैं Gold, जानिए कैसे?

Paytm ने डिजिटल गोल्ड सेविंग्स को बढ़ावा देने के लिए 'गोल्डन रश' कैंपेन शुरू किया है। Paytm गोल्ड में 500 रुपये या उससे अधिक का निवेश करने वाले यूजर्स को ट्रांजेक्शन प्राइस का 5% रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में मिलेगा।

डिजिटल गोल्ड- India TV Hindi
Image Source : FILE डिजिटल गोल्ड

30 अप्रैल 2025 को पूरे देश में अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।  सोना खरीदने के लिहाज से यह दिन काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से घर में समृद्धि आती है। अगर आप इस दिन ऑफिस में रहने वाले हैं या कहीं बिजी हैं और सोना खरीदने के लिए बाजार नहीं जा पाएं तो कोई बात नहीं। आप घर बैठे भी सोना खरीद सकते हैं, वो भी मोबाइल के सिर्फ एक क्लिक से। भारत के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म PhonePe और Paytm डिजिटल गोल्ड निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आ रहे हैं। दोनों प्लेटफॉर्म कैशबैक, डिस्काउंट, एसआईपी ऑप्शन और एक गोल्डन प्राइज पूल के माध्यम से अपने यूजर्स को सोना खरीदने के लिए आकर्षित कर रहे हैं।

मिलेगा फ्लैट कैशबैक

अक्षय तृतीया पर PhonePe यूजर्स 24 कैरेट यानी 99.99% शुद्ध डिजिटल गोल्ड में 2000 रुपये या उससे अधिक की एकमुश्त खरीद पर 1% का फ्लैट कैशबैक (2000 रुपये तक) पा सकते हैं। यह ऑफर उस दिन प्रति यूजर केवल एक लेनदेन के लिए मान्य है और इसमें एसआईपी-बेस्ड खरीदारी शामिल नहीं है। इसके अलावा, जो PhonePe ग्राहक CaratLane स्टोर्स या वेबसाइट पर अपना सोना रिडीम करने पर प्राप्त करेंगे, उन्हें सोने के सिक्कों पर 2% की छूट मिलेगी। इसके अलावा बिना जड़े आभूषणों पर 3% की छूट और जड़े हुए आभूषणों पर 5% की छूट मिलेगी।

5 रुपये से SIP करें शुरू

फोनपे MMTC-PAMP, SafeGold और CaratLane जैसे विश्वसनीय ब्रांड्स से सोना सोर्स करता है, जो यूजर्स को प्योरिटी का आश्वासन प्रदान करता है। आप एसआईपी के माध्यम से भी सोने में निवेश कर सकते हैं और शुरुआत सिर्फ 5 रुपये से हो जाएगी। ध्यान दें कि ऑफर केवल 30 अप्रैल, 2025 को सुबह 00:00 बजे से रात 11:59 बजे तक एकमुश्त लेनदेन पर मान्य है।

Paytm का 'गोल्डन रश' कैंपेन

Paytm ने डिजिटल गोल्ड सेविंग्स को बढ़ावा देने के लिए 'गोल्डन रश' कैंपेन शुरू किया है। Paytm गोल्ड में 500 रुपये या उससे अधिक का निवेश करने वाले यूजर्स को ट्रांजेक्शन प्राइस का 5% रिवॉर्ड पॉइंट के रूप में मिलेगा। Paytm गोल्ड MMTC-PAMP से सोर्स किया जाता है, जो भारत की एकमात्र LBMA-मान्यता प्राप्त रिफाइनरी है और यह सोना पूरी तरह से इंश्योर्ड वॉल्ट में स्टोर किया जाता है। 9 रुपये से शुरू होने वाली डेली गोल्ड एसआईपी के साथ यूजर्स रियल टाइम गोल्ड प्राइस और लचीले निवेश विकल्पों के साथ धीरे-धीरे सोने में लॉन्ग टर्म सेविंग्स बना सकते हैं।

Latest Business News