A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 5 दिनों के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम

Petrol-Diesel Price Hike: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, 5 दिनों के अंदर दूसरी बार बढ़े दाम

3 दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल।

petrol, petrol price, petrol price hike, diesel, diesel price, diesel price hike- India TV Hindi
Image Source : PTI फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Hike: देश की आम जनता के लिए सुबह-सुबह एक बुरी खबर आ रही है। तेल कंपनियों ने आज एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने इस बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 0.90 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। बताते चलें कि इससे पहले तेल शुक्रवार, 15 मई को ही कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। बीते 5 दिनों में तेल की कीमतों में ये दूसरी बार बढ़ोतरी की गई है। इन 5 दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 3.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं।

100 डॉलर प्रति बैरल के पार चल रही है कच्चे तेल की कीमत

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले, तेल कंपनियों को रोजाना 1000-1200 करोड़ रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईंधन की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों को रोजाना हो रहे नुकसान में करीब 25 फीसदी की कमी आई थी। बताते चलें कि मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव की स्थिति की वजह से कच्चे तेल की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सप्लाई में बाधा आने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों ने काफी समय तक खुद ही कच्चे तेल की कीमतों पर जारी भारी बढ़ोतरी का भार उठाया। लेकिन, अब तेल कंपनियों ने कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का भार आम जनता पर भी डालना शुरू कर दिया है।

देश के 4 महानगरों में अब किस भाव पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल

आज की इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसमें 0.87 पैसे रुपये की ताजा बढ़ोतरी भी शामिल है। इसके अलावा, डीजल का भाव 0.91 रुपये बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.91 रुपये बढ़कर 107.59 रुपये और डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 94.08 रुपये हो गई है। कोलकाता में पेट्रोल 0.96 रुपये बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल की कीमत 0.94 रुपये बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है। चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.82 रुपये बढ़कर 104.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 0.86 रुपये बढ़कर 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Latest Business News