A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

पीएम किसान: आज आएंगे 22वीं किस्त के 2000 रुपये, PM मोदी देश को देंगे 3 नई ट्रेनों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे पर पीएम मोदी कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

PM Kisan, PM Kisan Yojana, pradhan mantri kisan samman nidhi, 22nd installment, 22nd installment of - India TV Hindi
Image Source : AFP 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

PM Kisan 22nd Installment: देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त आने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 13 मार्च को असम के दौरे पर गुवाहाटी से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत देश भर के 9.32 करोड़ किसानों को लगभग 19,000 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। पीएम मोदी ने पिछले साल 19 नवंबर को पीएम किसान की 21वीं किस्त जारी की थी। जिसके बाद से ही देश भर के करोड़ों किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम का दौरा करेंगे। इस दौरे पर पीएम मोदी कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। 13 मार्च को दोपहर लगभग 1:30 बजे प्रधानमंत्री कोकराझार में 4570 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे, आधारशिला रखेंगे और शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम लगभग 5 बजे गुवाहाटी में, प्रधानमंत्री लगभग 19,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे और उद्घाटन करेंगे।

3 नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में संपर्क सुधारने के उद्देश्य से शुरू की गई 3 नई ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। इनमें कामाख्या-चारलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल है, जो उत्तर-पूर्व और दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। गुवाहाटी-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, जो असम और पश्चिम बंगाल के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगी और नारंगी-अगरतला एक्सप्रेस, जो असम और त्रिपुरा के बीच संपर्क को सुधारते हुए यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए अंतर-राज्यीय यात्रा को सुगम बनाएगी।

बिश्वनाथ और जोरहाट जिले में रखी जाएगी क्रूज टर्मिनलों की आधारशिला

जलमार्ग क्षेत्र में, प्रधानमंत्री बिश्वनाथ जिले के बिश्वनाथ घाट और जोरहाट जिले के नेमाटी में क्रूज टर्मिनलों की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के बोगीबील में क्षेत्रीय उत्कृष्टता केंद्र (आरसीओई) का भूमि पूजन भी करेंगे, जो पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक प्रमुख समुद्री प्रशिक्षण और अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। प्रधानमंत्री पांडू जेटी को एनएच-27 से जोड़ने वाली एप्रोच रोड का भी उद्घाटन करेंगे।

Latest Business News