1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RSS के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने विशेष डाक टिकट और भारत माता की तस्वीर वाला सिक्का जारी किया, देखें डिजाइन

RSS के 100 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने विशेष डाक टिकट और भारत माता की तस्वीर वाला सिक्का जारी किया, देखें डिजाइन

भारत सरकार की तरफ से आरएसएस के 100 साल पूरा होने पर विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का जारी किया गया है। इस सिक्के के ऊपर संघ को बोध वाक्य भी मौजूद है।

नई दिल्ली में बुधवार को आरएसएस के 100 साल पूरा होने के मौके पर विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी करते प्- India TV Hindi
Image Source : NARENDRA MODI YOUTUBE CHANNEL नई दिल्ली में बुधवार को आरएसएस के 100 साल पूरा होने के मौके पर विशेष डाक टिकट और सिक्का जारी करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

विजयादशमी पर इस साल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के खास मौके पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विशेष डाक टिकट जारी किया और साथ ही एक स्पेशल सिक्का भी जारी किया। 100 रुपये के सिक्के के एक ओर राष्ट्रीय प्रतीक उकेरा गया है, जबकि दूसरी ओर सिंह के साथ वरद मुद्रा में भारत माता की भव्य तस्वीर अंकित है। इस छवि में श्रद्धा और समर्पण के साथ स्वयंसेवक भारत माता को नमन करते हुए दिखाए गए हैं, जो देशभक्ति और उत्सर्ग की भावना को दर्शाता है।

Image Source : PTIजारी हुए सिक्के और डाक टिकट का डिजाइन।

सिक्का का डिजाइन समझ लीजिए

यह एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया गया है, जो राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति की भावना को समर्पित है। शुद्ध चांदी से निर्मित इस ₹100 मूल्य के सिक्के का अनावरण एक विशेष समारोह में किया गया। इस सिक्के के अग्र भाग पर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष उकेरा गया है, जो देश की गरिमा और आधिकारिक मान्यता को दर्शाता है।

सिक्के के विपरीत भाग में 'भारत माता' की छवि अंकित है, जिसके समक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों को उनकी पारंपरिक वंदन मुद्रा में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिखाया गया है। यह स्मारक सिक्का केवल एक मुद्रा मात्र नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है। इसे संग्रहणीय धरोहर के रूप में देखा जा रहा है।

कहां बना है ये सिक्का

यह विशेष सिक्का वित्त मंत्रालय (भारत सरकार) के तहत भारत प्रतिभूति मुद्रण तथा मुद्रा निर्माण निगम लिमिटेड की इकाई भारत सरकार टकसाल, कोलकाता द्वारा तैयार किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सभी नागरिकों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज महा नवमी और देवी सिद्धिदात्री का दिन है।

Latest Business News