A
Hindi News पैसा बिज़नेस Meerut Metro: 120 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, इसी हफ्ते उद्घाटन, चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी डिटेल्स

Meerut Metro: 120 की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन, इसी हफ्ते उद्घाटन, चेक करें रूट, टाइमिंग्स और बाकी डिटेल्स

मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक इस 23 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत मोदीपुरम डिपो स्टेशन से होगी और मेरठ दक्षिण में इसका समापन होगा।

Meerut Metro, Meerut Metro Opening Date, Meerut Metro train, Meerut Metro Route Map, Namo Bharat Tra- India TV Paisa Image Source : NCRTC 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी मेरठ मेट्रो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बचे हुए हिस्से के साथ ही मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक इस 23 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 13 स्टेशन होंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साल 2019 में मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था, जो 7 साल बाद शुरू होने जा रहा है। मेरठ मेट्रो की सबसे खास बात ये होगी कि इसे, नमो भारत के ट्रैक पर ही चलाया जाएगा। इतना ही नहीं, ये नमो भारत के साथ डायरेक्ट कनेक्ट होगी, क्योंकि ये अपने सफर में नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रा पूरी करेगी।

मेरठ मेट्रो पर होंगे ये 13 स्टेशन

मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक इस 23 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत मोदीपुरम डिपो स्टेशन से होगी और मेरठ दक्षिण में इसका समापन होगा। मोदीपुरम डिपो से चलने के बाद ये मोदीपुरम, मेरठ उत्तर, दौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर होते हुए मेरठ साउथ पहुंचेगी। मेरठ मेट्रो अपने सफर में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दी नगर और मेरठ साउथ में नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए इन स्टेशनों पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म होंगे। जिन यात्रियों को मोदीपुरम से दिल्ली तक यात्रा करनी है वो मेरठ दक्षिण पर उतरकर नमो भारत ट्रेन ले सकेंगे।

क्या होगी मेरठ मेट्रो की टाइमिंग्स

मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मेरठ मेट्रो की एक ट्रेन में 700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को हर 7 मिनट पर मेट्रो ट्रेन मिलेगी। मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पीने के पानी, वॉशरूम और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। ये मेरठ मेट्रो का पहला चरण है, जिसके बाद दूसरे चरण में 13 किमी के सेक्शन पर काम शुरू होगा। मेरठ मेट्रो सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक चलेगी। रविवार को इसकी सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होंगी और रात के 10 बजे बंद हो जाएंगी। बताते चलें कि मेट्रो सेवाओं की शुरुआत के साथ ही मेरठ, मेट्रो सुविधा वाला उत्तर प्रदेश का छठां शहर बन जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में पहले से ही मेट्रो सेवाएं चल रही हैं।

Latest Business News