A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Railway ने दी ये अच्छी खबर, कर्मचारियों के डीए में कर दी 14% की बढ़ोत्तरी

Railway ने दी ये अच्छी खबर, कर्मचारियों के डीए में कर दी 14% की बढ़ोत्तरी

जिन रेल कर्मचारियों को अभी 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है, उनका महंगाई भत्ता 14 फीसदी बढ़ाया जा रहा है।

<p><span style="color: #626262; background-color:...- India TV Hindi
Image Source : PTI Railway

भारतीय रेलवे ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने अपने कर्मचारियों का के महंगाई भत्‍ता (DA) में 14 फीसदी बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर भी दिया गया है।

अंग्रेजी वेबसाइट मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार, रेलवे बोर्ड ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। उसमें कहा गया है कि जिन रेल कर्मचारियों को अभी 6वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जा रही है, उनका महंगाई भत्ता 14 फीसदी बढ़ाया जा रहा है। 

203 फीसदी हुआ डीए 

डीए में बढ़ोतरी जुलाई 2021 और जनवरी 2022 का डीए शामिल है। यानी दो बार का डीए एक साथ बढ़ाया गया है। अब कर्मचारियों का डीए जुलाई 2021 के लिए 189 फीसदी से 7 फीसदी बढ़कर 196 फीसदी हो गया है। वहीं जनवरी 2022 के 7 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब यह 203 फीसदी हो गया है।

Latest Business News