1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई के लिए नीता अंबानी का बड़ा प्लान: रिलायंस बनाएगा 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल, समुद्र किनारे 130 एकड़ में कोस्टल रोड गार्डन भी डेवलप करेगा

मुंबई के लिए नीता अंबानी का बड़ा प्लान: रिलायंस बनाएगा 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल, समुद्र किनारे 130 एकड़ में कोस्टल रोड गार्डन भी डेवलप करेगा

मेडिकल सिटी में एक मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसका उद्देश्य हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ियों को तैयार किया जाएगा।

Reliance Foundation will build a 2000-bed state-of-the-art hospital in Mumbai, Coastal Road Garden w- India TV Hindi
Image Source : RELIANCE FOUNDATION मेडिकल सिटी में मेडिकल कॉलेज भी होगा

रिलायंस फाउंडेशन मुंबई के बीचों-बीच एक 2000 बेड वाला अत्याधुनिक मेडिकल सिटी स्थापित कर रहा है। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 29 अगस्त को रिलायंस इडंस्ट्रीज की 48वीं AGM के दौरान इसकी घोषणा की। नीता अंबानी ने बताया कि ये कोई साधारण अस्पताल नहीं होगा। ये भारत में हेल्थकेयर इनोवेशन का एक नया केंद्र होगा, जहां एआई-पावर्ड डायग्नोस्टिक, अत्याधुनिक मेडिकल टेक्नोलॉजी और भारत समेत दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर मिलकर वर्ल्ड क्लास देखभाल प्रदान करेंगे।"

मेडिकल सिटी में मेडिकल कॉलेज भी होगा

इस मेडिकल सिटी में एक मेडिकल कॉलेज भी होगा, जिसका उद्देश्य हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की अगली पीढ़ियों को तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि हमारे देश को इस पर गर्व होगा और दुनिया इसकी ओर देखेगी।" ये घोषणा ऐसे समय में की गई है जब मुंबई स्थित सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल अपनी सेवा के 10 साल पूरे करने जा रहा है। भारत के टॉप मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में मान्यता प्राप्त सर एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने अब तक 33 लाख से ज्यादा मरीजों को सेवा प्रदान की है।

130 एकड़ क्षेत्र में डेवलप होगा कोस्टल रोड गार्डन

इसके साथ ही, नीता अंबानी ने मुंबई के आम लोगों को ध्यान में रखकर 130 एकड़ क्षेत्र में कोस्टल रोड गार्डन डेवलप करने की घोषणा की। नीता अंबानी ने कहा कि रिलायंस फाउंडेशन ने 130 एकड़ में बनने वाले The Green Lung- प्रॉमीनाड और कोस्टल रोड गार्डन को डेवलप करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा, "नया कोस्टल रोड गार्डन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक ग्रीन लंग के डेवलपमेंट और देखभाल की जिम्मेदारी लेने पर मुझे गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है।" 

कोस्टल रोड गार्डन में मिलेंगी ये चीजें

130 एकड़ में फैला कोस्टल रोड गार्डन और आस-पास का सैरगाह अपनी तरह का ऐसा पहला पब्लिक प्लेस होगा जिसमें फुटपाथ, साइकिलिंग ट्रैक और प्लाजा होंगे, जहां पेड़ों और फूलों की भरमार होगी। उन्होंने कहा, "अब हमारे शहर के किनारे हरियाली की एक पट्टी होगी, हर मुंबईकर के लिए ताजी हवा में सांस लेने और समुद्र के किनारे जादुई सूर्यास्त का आनंद लेने की एक जगह।"

Latest Business News