A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नेटवर्थ कितना है? जानें कमाई को लेकर ये खास बातें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नेटवर्थ कितना है? जानें कमाई को लेकर ये खास बातें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की वास्तविक नेटवर्थ का सटीक अनुमान लगाना लगभग असंभव है, लेकिन शीर्ष विशेषज्ञों के अनुमान चौंकाने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी प्रतिबंधों का पुतिन की कथित निजी संपत्ति पर शायद ही कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।- India TV Hindi
Image Source : AP रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद को एक "साधारण राजनेता" के रूप में प्रस्तुत करते हैं, जिनकी वार्षिक आय करीब $1.4 लाख (लगभग ₹1.17 करोड़) है। the week के मुताबिक, इसी साल क्रेमलिन के दस्तावेज़ उनकी घोषित संपत्ति में केवल एक 800 वर्ग फुट का अपार्टमेंट, एक ट्रेलर और तीन कारें बताते हैं। जबकि, कई विशेषज्ञ और वित्त विश्लेषक मानते हैं कि पुतिन की वास्तविक नेटवर्थ अरबों डॉलर में है, जो उन्हें दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक बना सकती है।

पुतिन की नेटवर्थ कितनी है?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की वास्तविक नेटवर्थ का सटीक अनुमान लगाना लगभग असंभव है, लेकिन शीर्ष विशेषज्ञों के अनुमान चौंकाने वाले हैं। कभी रूस के सबसे बड़े विदेशी निवेशक रहे वित्त विशेषज्ञ बिल ब्राउडर के अनुसार, पुतिन की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर तक हो सकती है। ब्राउडर ने अमेरिकी सीनेट को बताया कि यह संपत्ति 2003 में ओलिगार्क मिखाइल खोड़ोरकोव्स्की की गिरफ्तारी के बाद बननी शुरू हुई, जब पुतिन ने अन्य ओलिगार्कों से जेल से बचने के बदले में 50% कमीशन की मांग की।

इसी तरह, स्वीडिश अर्थशास्त्री आंडर्स ऑसलुंड पुतिन की कुल संपत्ति 100 से 130 अरब डॉलर के बीच बताते हैं। अगर, 200 अरब डॉलर का अनुमान सही है, तो पुतिन संपत्ति के मामले में एलन मस्क और जेफ बेज़ोस के ठीक बाद, और मार्क ज़ुकरबर्ग से भी ऊपर होंगे।

पुतिन ने इतनी संपत्ति कैसे अर्जित की?

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने रूस को "क्लेप्टोक्रेसी-चोरों का शासन" बताया है। पुतिन की संपत्ति का निर्माण मुख्य रूप से जबरन वसूली और सरकारी धन की चोरी पर आधारित एक प्रणाली से हुआ है। the week की खबर के मुताबिक पुतिन कथित तौर पर रूस के ओलिगार्क्स (धनी व्यवसायियों) पर दबाव बनाकर उनसे शेयर और नकद "वसूल" करते हैं। 'फ़ोर्ब्स' के अनुसार, पुतिन अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सरकारी ठेके या कंपनियों में हिस्सेदारी दिलाकर अमीर बनाते हैं, और बदले में उनसे "कमीशन" या हिस्सेदारी प्राप्त करते हैं।

संपत्ति को कैसे छिपाया गया?

'फ़ोर्ब्स' के अनुसार, पुतिन की संपत्ति का पता लगाना दुनिया की सबसे मुश्किल आर्थिक पहेलियों में से एक है। पुतिन अपनी संपत्ति को सीधे अपने नाम पर नहीं रखते हैं। इसके बजाय, इसे परिवार, बचपन के दोस्तों, बॉडीगार्ड्स और भरोसेमंद व्यक्तियों के नाम पर छुपाया जाता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी प्रतिबंधों का पुतिन की कथित निजी संपत्ति पर शायद ही कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 2021 में रूस में 123 अरबपति थे, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 125 हो गई। अप्रैल 2024 तक, रूसी अमीरों ने अपनी संपत्ति में सामूहिक रूप से 72 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की। कई रूसी अरबपतियों ने पश्चिमी कंपनियों की रूस से निकासी के बाद उनकी संपत्तियाँ बड़ी छूट पर खरीदकर अपनी संपत्ति बढ़ाई।

Latest Business News