1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक कार्गो कैंपस बनाएगी SATS, सीएम योगी की मौजूदगी में सिंगापुर की कंपनी ने साइन किया MoU

नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक कार्गो कैंपस बनाएगी SATS, सीएम योगी की मौजूदगी में सिंगापुर की कंपनी ने साइन किया MoU

योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिनों की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की और निवेश एवं अवसंरचना विकास में सहयोग पर चर्चा की।

sats limited, sats, ai sats, air india sats, noida, noida international airport, yogi adityanath, si- India TV Hindi
Image Source : HTTPS://X.COM/CMOFFICEUP ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर मजबूत होगी यूपी की जगह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे का आज दूसरा दिन है। सीएम के दौरे के दूसरे दिन भी प्रदेश के लिए सफलताओं का सिलसिला जारी रहा। एविएशन सर्विस सेक्टर की दिग्गज कंपनी SATS ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए। SATS, गौतमबुद्ध नगर जिले में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स में 4458 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। SATS नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक आधुनिक कार्गो कैंपस बनाएगी। इसके साथ ही, एयर कैटरिंग किचन की भी स्थापना की जाएगी, जहां से उत्तर इंडिया के सभी एयरपोर्ट्स पर खाने की सप्लाई की जाएगी।

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर मजबूत होगी यूपी की जगह

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, उत्तर भारत का एविएशन और लॉजिस्टिक्स पावरहाउस बनने की दिशा में एक और अहम कदम उठा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में SATS Ltd ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक वर्ल्ड-क्लास कार्गो कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए MoU साइन किया है। ये ऐतिहासिक पार्टनरशिप व्यापार को बढ़ावा देगी, सप्लाई चेन को मजबूत करेगी और रोजगार के बड़े मौके पैदा करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के तौर पर जगह और मजबूत होगी।''

सोमवार को सिंगापुर पहुंचे थे सीएम योगी आदित्यनाथ

बताते चलें कि योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दो दिनों की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे थे। सोमवार को उन्होंने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की और निवेश एवं अवसंरचना विकास में सहयोग पर चर्चा की। पीएम वोंग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, भारत की तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था और सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर की कंपनियां उत्तर प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों, खासकर लॉजिस्टिक्स, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा विकास में निवेश कर रही हैं। वोंग ने कहा, ''सिंगापुर और उत्तर प्रदेश के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा देने के अवसरों पर हमारी अच्छी चर्चा हुई।

Latest Business News