A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सत्या नडेला ने 9000 कर्मचारियों की छंटनी पर तोड़ी चुप्पी, कहा– इन फैसलों से दिल भारी है, जरूरी था बदलाव

सत्या नडेला ने 9000 कर्मचारियों की छंटनी पर तोड़ी चुप्पी, कहा– इन फैसलों से दिल भारी है, जरूरी था बदलाव

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने कहा- ऐसे फैसले हमारे लिए सबसे कठिन होते हैं। ये उन लोगों को प्रभावित करते हैं जिनके साथ हमने काम किया है, सीखा है, और कई यादगार पल साझा किए हैं, हमारे सहयोगी, टीम के साथी, और दोस्त।

माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला।- India TV Hindi
Image Source : AP माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला।

टेक जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला ने आखिरकार उस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है जो बीते कुछ समय से कर्मचारियों के मन में सवाल बना हुआ था। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में करीब 9,000 कर्मचारियों को निकाला, लेकिन उस समय कंपनी की ओर से कोई व्यापक आंतरिक मेल नहीं भेजी गई थी। theverge की खबर के मुताबिक, अब मैं उस विषय पर बात करना चाहता हूं जो मेरे दिल पर भी भारी है और जिसे लेकर आप सभी चिंतित हैं। वह है हाल की खत्म की गई नौकरियां। ये फैसला हमारे लिए सबसे कठिन होते हैं। ये उन लोगों को प्रभावित करते हैं जिनके साथ हमने काम किया है, सीखा है, और कई यादगार पल साझा किए हैं, हमारे सहयोगी, टीम के साथी, और दोस्त।

क्या और छंटनी का है इरादा!

खबर के मुताबिक, नडेला ने अपने संदेश में साफ तौर पर यह नहीं कहा कि छंटनियों का यह सिलसिला यहीं थमेगा। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की कुल संख्या इन कटौतियों के बावजूद“लगभग अपरिवर्तित” है। उन्होंने कहा कि हर वस्तुनिष्ठ मानक से माइक्रोसॉफ्ट प्रगति कर रहा है। हमारा मार्केट पर्फॉर्मेंस, रणनीतिक स्थिति और विकास सभी ऊपर की ओर जा रहे हैं। हम पूंजीगत व्यय में पहले से कहीं ज्यादा निवेश कर रहे हैं। फिर भी, हम छंटनियों से गुजर रहे हैं।

नडेला ने गिनाईं तीन प्रमुख प्राथमिकताएं

नडेला ने सुरक्षा, गुणवत्ता और AI मेमो में नडेला ने कंपनी की तीन प्रमुख प्राथमिकताओं की चर्चा की। इसमें सुरक्षा, गुणवत्ता और एआई ट्रांसफॉर्मेशन। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को नंबर वन प्राथमिकता बनाया गया है, खासतौर पर हाल ही में हुए साइबर अटैक्स और सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बाद। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हमारी इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाएं दुनिया के लिए मिशन क्रिटिकल हैं, और इनके बिना हम आगे नहीं बढ़ सकते।

एआई को बढ़ावा और रिकॉर्ड मुनाफा

माइक्रोसॉफ्ट ने 2025 में कम से कम 9,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। इनमें से 2,000 को कथित तौर पर खराब प्रदर्शन के चलते और बाकी एआई से जुड़े पुनर्गठन से प्रभावित हुए। इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट का शेयर पहली बार 500 अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गया। पिछली तीन तिमाहियों में कंपनी की शुद्ध आय 75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। कंपनी ने एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी 80 अरब डॉलर का निवेश किया है और 30 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे साझा करने की तैयारी में है। 

Latest Business News