1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. SBI के कस्टमर ध्यान दें! इस दिन इतने समय तक बंद रहेगा UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे लेनदेन

SBI के कस्टमर ध्यान दें! इस दिन इतने समय तक बंद रहेगा UPI सर्विस, नहीं कर पाएंगे लेनदेन

एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई, 2025 को, शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यूपीआई सर्विस 00:15 बजे से 01:00 बजे IST तक अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी।

SBI UPI- India TV Hindi
Image Source : FILE एसबीआई

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर हैं तो यह खबर आपके लिए है। SBI ने सोशल मीडिया एक्स पर यूपीआई सर्विस को लेकर पोस्ट किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों को सेवा में रुकावट और शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण अपने डिजिटल लेनदेन प्लेटफॉर्म UPI पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में सूचित किया है। एसबीआई के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ये अपडेट उन एसबीआई यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण हैं जो अपने वित्तीय लेनदेन के लिए मुख्य रूप से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर निर्भर हैं। 

एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 22 जुलाई, 2025 को, शेड्यूल मेंटेनेंस के कारण यूपीआई सर्विस 00:15 बजे से 01:00 बजे IST तक अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। यानी आप इस दौरान यूपीआई से लेनदेन नहीं कर पाएंगे। एसबीआई के यूजर्स शेड्यूल मेंटेनेंस के दौरान डिजिटल भुगतान के लिए यूपीआई लाइट सेवाओं का उपयोग जारी रख सकते हैं।

UPI LITE कैसे एक्टिव करें?

  • BHIM SBI PAY ऐप डाउनलोड करें और उसे ओपन करें।
  • ऐप में दिए गए "UPI LITE" सेक्शन पर टैप करें।
  • ऐप आपको पहले UPI LITE वॉलेट में पैसे लोड करने के लिए कहेगा।
  • जैसे ही आप पैसे लोड करते हैं, UPI LITE फीचर सक्रिय (Enable) हो जाएगा।

UPI LITE लिमिट क्या है? 

  • एक बार में अधिकतम लोड करने की राशि: ₹2,000
  • एक ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा: ₹500
  • एक दिन में कुल खर्च की अधिकतम सीमा: ₹4,000

UPI LITE लेनदेन के लिए UPI पिन की जरूरत होगी?

आपको बता दें कि यूपीआई लाइट में पिन की जरूरत नहीं होती है। BHIM SBI Pay के जरिए छोटे-छोटे भुगतान जल्दी और आसानी से किए जा सकते हैं। आप BHIM SBI Pay ऐप के जरिए कभी भी UPI LITE को बंद कर सकते हैं।

क्या UPI LITE लेनदेन मेरे बैंक स्टेटमेंट में दिखाई देते हैं?

नहीं, UPI LITE लेनदेन आपके बैंक स्टेटमेंट में दिखाई नहीं देते क्योंकि ये सीधे वॉलेट से कट जाते हैं। केवल वॉलेट लोड लेनदेन ही दिखाई देते हैं। अगर किसी ग्राहक के मोबाइल डिवाइस में बैलेंस वाला एक सक्रिय UPI LITE खाता है और वह अपना मोबाइल डिवाइस बदलना चाहता है, तो क्या होगा?

Latest Business News