1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Adani Group stocks : अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों के शेयर टूटे, आखिर क्या है वजह?

Adani Group stocks : अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों के शेयर टूटे, आखिर क्या है वजह?

Adani Group stocks : अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों के शेयर बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए हैं। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 3.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

अडानी ग्रुप- India TV Hindi
Image Source : FILE अडानी ग्रुप

Adani Group stocks : अडानी समूह की नौ कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने एक संघीय न्यायाधीश को बताया कि कथित रिश्वतखोरी मामले में गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ अपनी शिकायत को आगे बढ़ाने के उसके प्रयास ‘जारी’ हैं, जिसमें भारतीय अधिकारियों से सहायता के लिए अनुरोध भी शामिल है। उधर आज भारतीय शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 9 कंपनियों के शेयर टूट गए। बीएसई पर अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 3.75 प्रतिशत, समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड में 1.78 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.36 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज में 1.36 प्रतिशत और एसीसी में 0.93 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

इन कंपनियों के शेयर भी टूटे

इसके अलावा, अडानी विल्मर में 0.90 प्रतिशत, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 0.81 प्रतिशत, अडानी पावर में 0.47 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयर में 0.28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। दिनभर के कारोबार में अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.25 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.30 प्रतिशत तक गिर गया था। हालांकि, एनडीटीवी के शेयर में 1.35 प्रतिशत और अडानी टोटल गैस के शेयर में 0.54 प्रतिशत की तेजी आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 28.21 अंक गिरकर 75,939.18 अंक पर, तो एनएसई निफ्टी 12.40 अंक टूटकर 22,932.90 अंक पर बंद हुआ।

यह है मामला

एसईसी ने गौतम अडानी और सागर अडानी पर अपनी शिकायत की तामील के लिए किए गए अपने प्रयासों के संबंध में न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के संयुक्त राज्य जिला न्यायालय के न्यायाधीश निकोलस गरौफिस को मंगलवार को एक स्थिति रिपोर्ट पेश की गई। अडानी पर अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा अनुकूल सौर ऊर्जा अनुबंधों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की कथित वर्षों पुरानी योजना में उनकी भूमिका के लिए अभियोग लगाया जा रहा है। अडानी समूह ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि न्याय विभाग और एसईसी के आरोप ‘निराधार’ हैं।

Latest Business News