1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 90 डॉलर के करीब पहुंचा 1 बैरल का भाव

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 90 डॉलर के करीब पहुंचा 1 बैरल का भाव

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में कच्चे तेल ने 8665 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार की शुरुआत की थी, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 8916 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ था।

crude oil, crude oil price, mcx, crude oil supply- India TV Hindi
Image Source : AFP सांकेतिक तस्वीर

निवेशकों द्वारा मिडिल ईस्ट में बढ़ते जोखिमों और OPEC+ की स्थिर प्रोडक्शन पॉलिसी के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच, सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें भारी गिरावट के साथ 90 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गईं। आज सुबह 11:22 बजे के करीब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 19 अक्टूबर की डिलीवरी वाले कच्चे तेल की कीमतें 2.71 प्रतिशत (242 रुपये) की भारी गिरावट के साथ 8674 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रही थीं।

गुरुवार को 8916 रुपये प्रति बैरल पर बंद हुआ था कच्चे तेल का भाव

हफ्ते के पहले ट्रेडिंग सेशन में कच्चे तेल ने 8665 रुपये प्रति बैरल के भाव पर कारोबार की शुरुआत की थी, जो पिछले हफ्ते गुरुवार को 8916 रुपये प्रति बैरल के भाव पर बंद हुआ था। बताते चलें कि शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर MCX बंद था। आज कारोबार के दौरान, कच्चे तेल की कीमतें 8720 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे हाई से लेकर 8644 रुपये प्रति बैरल के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।

90 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंची WTI Crude की कीमतें

oilprice.com के मुताबिक, सोमवार को दोपहर 12:20 बजे के करीब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में WTI Crude की कीमतें 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.11 डॉलर प्रति बैरल पर थीं। Brent Crude का भाव 0.61 प्रतिशत गिरकर 101.6 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इनके अलावा, Murban Crude 1.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 110.8 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

सऊदी-समर्थित सेनाओं ने बड़े पैमाने पर शुरू किए मिलिट्री ऑपरेशन

बताते चलें कि यमन में सऊदी-समर्थित सेनाओं ने ईरान-समर्थित हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए बड़े पैमाने पर मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किए हैं। हूतियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी के बीच बाब अल-मंडेब चोकपॉइंट पर कब्जा कर लिया था।

अगले महीने प्रोडक्शन कोटा में कोई बदलाव नहीं करेंगे OPEC+ देश

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि लंबे समय से सप्लाई में रुकावट के बावजूद, OPEC+ के प्रमुख सदस्य अगले महीने प्रोडक्शन कोटा में कोई बदलाव न करने पर सहमत हुए हैं। तेल की कीमतें फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही हैं, जबकि फ्यूल पंपों पर डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इसके जवाब में, G7 देश अपने इमरजेंसी ऑयल रिजर्व जारी कर रहे हैं, जिससे ऐसे मार्केट में शॉर्ट-टर्म सप्लाई बढ़ेगी जो जियोपॉलिटिकल और ट्रांसपोर्टेशन से जुड़े बढ़ते जोखिमों का सामना कर रहा है।

ये भी पढ़ें

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में मामूली तेजी- चेक करें आज के ताजा रेट

Latest Business News