A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चांदी के भाव में जोरदार तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा दाम

चांदी के भाव में जोरदार तेजी, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा दाम

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिले थे।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
Image Source : CANVA/INDIA TV चांदी की कीमतों में शानदार तेजी

Gold and Silver Price: मंगलवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के दूसरे दिन, चांदी के भाव में 1 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जबकि, सोना मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 09.58 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.26 प्रतिशत (407 रुपये) की तेजी के साथ 1,54,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 1.33 प्रतिशत (3713 रुपये) की बढ़त के साथ 2,82,024 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

चांदी की कीमतों में शानदार तेजी

सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 1,53,999 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो सोमवार को 1,53,663 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमतें 1,54,243 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,53,851 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें भी आज लगभग 2000 रुपये की तेजी के साथ 2,80,229 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो सोमवार को 2,78,311 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,82,755 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,79,244 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

सोमवार को सर्राफा बाजार में चांदी हुई महंगी

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग बदलाव देखने को मिले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 3700 रुपये (1.42 प्रतिशत) की तेजी के साथ 2,65,000 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

Latest Business News