A
Hindi News पैसा बिज़नेस Silver and Gold Rates: चांदी की कीमतों में आज ₹5540 की ताबड़तोड़ तेजी, 2 दिनों में ₹3300 महंगा हुआ सोना

Silver and Gold Rates: चांदी की कीमतों में आज ₹5540 की ताबड़तोड़ तेजी, 2 दिनों में ₹3300 महंगा हुआ सोना

बुधवार को चांदी की कीमतों में भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली। आज चांदी की कीमतें 5540 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गईं।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa Image Source : AP गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में आज कैसा रहा कारोबार

Silver and Gold Rates: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2000 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही, आज 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना का भाव भी 2000 रुपये बढ़कर 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1300 रुपये की तेजी के साथ 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद थे। सोने की कीमतों में पिछले दो सत्रों में 3300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी

सोने के अलावा, बुधवार को चांदी की कीमतों में भी ताबड़तोड़ तेजी देखने को मिली। आज चांदी की कीमतें 5540 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गईं। सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को चांदी का भाव 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में, आज हाजिर सोना 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में आज कैसा रहा कारोबार 

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोने के दाम 4100 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर बने रहने से इसमें एक और सत्र के लिए पॉजिटिव ट्रेड हुआ। अमेरिकी सरकार के फिर से खुलने की संभावना से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है, क्योंकि इससे प्रमुख आर्थिक आंकड़े जारी हो सकेंगे, जो दिसंबर की बैठक में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के अनुमान के लिए महत्वपूर्ण हैं।" उधर, घरेलू शेयर बाजार में आज गोल्ड ईटीएफ में करीब 0.50 प्रतिशत के आसपास गिरावट दर्ज की गई। जबकि, बुधवार को सिल्वर ईटीएफ में करीब 1.50 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Latest Business News