A
Hindi News पैसा बिज़नेस 1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 38,000 रुपये की गिरावट- जानें लाइफटाइम हाई से कितनी नीचे आई कीमतें

1.80 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव में 38,000 रुपये की गिरावट- जानें लाइफटाइम हाई से कितनी नीचे आई कीमतें

मंगलवार को चांदी की कीमत 4685 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जो इसके लाइफटाइम हाई से 1,80,157 रुपये कम है।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Paisa Image Source : AFP मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी

Silver and Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इस साल जनवरी में सोने और चांदी के भाव ऐतिहासिक लेवल पर पहुंच गए थे, जिसके बाद इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। कीमतों में लगातार कई दिनों तक चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद सोने और चांदी की कीमतें होने वाला बदलाव अब काफी हद तक कंट्रोल में आ गया है। बताते चलें कि 29 जनवरी को MCX पर चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था। इसी दिन, सोना भी 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद से चांदी की कीमतों में 1.80 लाख रुपये से ज्यादा और सोने के भाव में 38,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी

सोमवार को MCX पर बड़ी गिरावट के बाद, आज मंगलवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को चांदी की कीमत 4685 रुपये की गिरावट के साथ 2,35,206 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। जो इसके लाइफटाइम हाई से 1,80,157 रुपये कम है। इसी तरह, सोना भी आज एमसीएक्स पर 1210 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो इसके लाइफटाइम हाई से 38,336 रुपये कम है। यानी, चांदी अपने लाइफटाइम हाई से 1,80,157 रुपये सस्ती हो चुकी है, जबकि सोना भी अपने लाइफटाइम हाई पर पहुंचने के बाद 38,336 रुपये सस्ता हो चुका है।

सर्राफा बाजार में कहां पहुंची सोने-चांदी की कीमतें

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 29 जनवरी, 2026 को चांदी की कीमत 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी उस दिन 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सर्राफा बाजार में सोमवार, 16 फरवरी को चांदी की कीमत 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई, जो इसके लाइफटाइम हाई से 1,49,500 रुपये कम है। वहीं दूसरी तरफ, सोमवार को सोने का भाव 700 रुपये की तेजी के साथ 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, ये इसके लाइफटाइम हाई से 23,800 रुपये कम है।

Latest Business News