A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Softbank ने Nvidia में 5.83 अरब डॉलर में बेची सारी हिस्सेदारी, जानें क्या है आगे का प्लान

Softbank ने Nvidia में 5.83 अरब डॉलर में बेची सारी हिस्सेदारी, जानें क्या है आगे का प्लान

सॉफ्टबैंक ने बताया कि अप्रैल-सितंबर में उसका प्रॉफिट लगभग 13 अरब डॉलर तक पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि छह महीने की अवधि में उसकी बिक्री साल-दर-साल 7.7% बढ़कर 3.7 ट्रिलियन येन (24 अरब डॉलर) हो गई।

softbank, softbank group corp, nvidia, softbank stake in nvidia, openai, chatgpt, stargate, ai, arti- India TV Hindi
Image Source : AP स्टारगेट में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

जापान की टेक कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप ने दिग्गज अमेरिकी चिपमेकर एनवीडिया कॉर्प में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है। सॉफ्टबैंक ने 5.83 अरब अमेरिकी डॉलर में एनवीडिया के सभी शेयर बेच दिए। सॉफ्टबैंक ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। जापानी ने कंपनी ने बताया कि वो इन पैसों को दूसरी जगहों पर निवेश करेंगे। कंपनी ने ये भी बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में उसका मुनाफा, पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ गया। 

पहली छमाही में 13 अरब डॉलर का प्रॉफिट

सॉफ्टबैंक ने बताया कि अप्रैल-सितंबर में उसका प्रॉफिट लगभग 13 अरब डॉलर तक पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि छह महीने की अवधि में उसकी बिक्री साल-दर-साल 7.7% बढ़कर 3.7 ट्रिलियन येन (24 अरब डॉलर) हो गई। सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प ने बताया कि उसने अक्टूबर में ही एनवीडिया के सभी शेयर बेच दिए थे। एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का ये कदम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट चैटजीपीटी डेवलपर ओपनएआई पर फोकस करने में उसके बदलाव को दर्शाता है।

स्टारगेट में 500 अरब डॉलर का निवेश करेगा सॉफ्टबैंक

इस साल फरवरी में, सॉफ्टबैंक के चेयरमैन मासायोशी सोन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन और ओरेकल के लैरी एलिसन के साथ मिलकर स्टारगेट नाम के AI डेवलपर के एक प्रोजेक्ट में 500 अरब डॉलर तक के बड़े निवेश की घोषणा की थी। सॉफ्टबैंक ने ओपनएआई में अरबों डॉलर का निवेश किया है। दोनों कंपनियों की जापान में एआई सेवाएं प्रदान करने की भी योजना है। एनवीडिया में हिस्सेदारी बेचना मासायोशी सोन की रणनीति में बदलाव को दर्शाता है और एनवीडिया की मार्केट वैल्यू में हाल ही में आए जबरदस्त तेजी के कारण उनकी कंपनी को अच्छा मुनाफा भी होगा।

5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी

एनवीडिया अभी हाल ही में 4 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट कैप हासिल करने के सिर्फ 3 महीने बाद ही 5 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। एनवीडिया, ओपनएआई में 100 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना बना रही है, जो एक साझेदारी का हिस्सा है, जिससे ओपनएआई की कंप्यूटिंग शक्ति को बढ़ाने के लिए कम से कम 10 गीगावाट क्षमता वाले एनवीडिया एआई डेटा सेंटर स्थापित किए जाएंगे।

Latest Business News