A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market Live Update: शेयर बाजार में ब्लैक फ्राइडे! 560 अंक गिरकर खुलने के बाद सेंसेक्स में बढ़ी गिरावट, निफ्टी भी 16300 के नीचे

Stock Market Live Update: शेयर बाजार में ब्लैक फ्राइडे! 560 अंक गिरकर खुलने के बाद सेंसेक्स में बढ़ी गिरावट, निफ्टी भी 16300 के नीचे

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स फिलहाल लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पिटाई IT इंडेक्स की हुई है। ये सेक्टर 1.81% की गिरावट दर्ज कर चुका है

<p>Stock Market Live Update</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Stock Market Live Update

Highlights

  • आज दोनों की प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले
  • सभी सेक्टोरल इंडेक्स फिलहाल लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं
  • निफ्टी में सबसे ज्यादा 1.81% की पिटाई IT इंडेक्स की हुई है

शेयर बाजार के लिए शुक्रवार की सुबह ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रही। आज दोनों की प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स की ओपनिंग 560.03 पॉइंट की गिरावट के साथ 54,760.25 पर के साथ हुई। वहीं निफ्टी भी 184.70 पॉइंट गिरकर 16,283.95 पर खुला। गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार में गिरावट का दौर जारी है। फिलहाल 10.15 बजे सेंसेक्स करीब 750 अंकों की गिरावट दर्ज कर चुका है, वहीं निफ्टी भी 200 से ज्यादा पॉइंट टूट चुका है। 

सभी ​सेक्टर लाल निशान पर 

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स फिलहाल लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा पिटाई IT इंडेक्स की हुई है। ये सेक्टर 1.81% की गिरावट दर्ज कर चुका है इसके बाद बैंक फाइनेंशियल सर्विस, मेटल और प्राइवेट बैंक में 1% तक की गिरावट है। वहीं ऑटो FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और रियल्टी में मामूली गिरावट है।

इन शेयरों में घाटा और मुनाफा 

सेंसेक्स में सबसे अधिक 3.38 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी के दोनों शेयर और टीसीएस भी लाल निशान में थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी और टाइटन में बढ़त थी। पिछले सत्र में सेंसेक्स 427.79 अंक या 0.78 फीसदी की तेजी के साथ 55,320.28 पर बंद हुआ था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 121.85 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 16,478.10 पर बंद हुआ।

Latest Business News