A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. RBI बैठक के बाद लाल निशान पर शेयर बाजार, करीब 100 अंक लुढ़का सेंसेक्स

RBI बैठक के बाद लाल निशान पर शेयर बाजार, करीब 100 अंक लुढ़का सेंसेक्स

शुक्रवार को बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262 अंक चढ़ने के बाद नीचे आया।

<p>Stock Market</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Stock Market

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों के बाद शुक्रवार को शुरुआती शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट देखी गई। हालांकि विप्रो, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मामूली लाभ में थे। 

शुक्रवार को बाजार खुलते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262 अंक चढ़ने के बाद नीचे आया। बाद में यह 7.57 अंक के मामूली लाभ के साथ 59,042.52 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.65 अंक की मामूली बढ़त के साथ 17,649.20 अंक पर था। 

सेंसेक्स के 30 शेयर रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, टाइटन, डॉ.रेड्डीज और विप्रो मामूली लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी नुकसान में कारोबार कर रहे थे। 

Latest Business News