1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स 191 अंक उछला, निफ्टी 18,300 के पार निकला

शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स 191 अंक उछला, निफ्टी 18,300 के पार निकला

सेंसक्स में शामिल इंडसइंड बैंक, टाट मोटर्स, महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं एनटीपीसी, टाइटइन, एयरटेल और एसबीआई में गिरावट है।

शेयर बाजार- India TV Hindi
Image Source : FILE शेयर बाजार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 191.15 अंक चढ़कर 61,952.48 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 49.65 अंक की तेजी के साथ 18,315.60 पर पहुंच गया है। सेंसक्स में शामिल इंडसइंड बैंक, टाट मोटर्स, महिंद्रा, विप्रो, टीसीएस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं एनटीपीसी, टाइटइन, एयरटेल और एसबीआई में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट देखने को मिल रही है।  आपको बता दें कि बीएसई सेंसेक्स कल उतार-चढ़ाव के बाद 2.92 अंक की मामूली गिरावट के साथ 61,761.33 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 62,027.51 अंक तक गया और नीचे में 61,654.94 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.55 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 18,265.95 अंक पर बंद हुआ था। 

निफ्टी की शुरुआती चाल 

Image Source : NSEनिफ्टी की शुरुआती चाल

Latest Business News