1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

Stock Market Today: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, इन शेयरों ने बड़ी गिरावट के साथ शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, Stock Market Highlights, adani ports,- India TV Hindi
Image Source : PTI निफ्टी के 50 में से 45 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

Stock Market Today 5 May, 2026: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी बीच, घरेलू शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार शुरू किया। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 165.68 अंकों (0.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,103.72 अंकों पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी 50 इंडेक्स ने भी आज 66.70 अंक (0.28 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 24,052.60 अंकों पर कारोबार शुरू किया। बताते चलें कि सोमवार को बाजार ने हरे निशान में कारोबार शुरू किया था और एक समय अच्छी-खासी बढ़त लेकर कारोबार क रहा था। हालांकि, अंत में घरेलू शेयर बाजार ने साधारण बढ़त लेकर ही ट्रेड बंद किया था।

निफ्टी के 50 में से 45 कंपनियों के शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 7 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 23 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 5 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ खुले और बाकी की सभी 45 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.70 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और बजाज फाइनेंस के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

आज बढ़त लेकर खुले सेंसेक्स के ये स्टॉक्स

सेंसेक्स के बाकी शेयरों में आज आईटीसी के शेयर 0.29 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.26 प्रतिशत, टीसीएस 0.17 प्रतिशत, इन्फोसिस 0.10 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत और सन फार्मा के शेयर 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।

बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी समेत इन शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, मंगलवार को बजाज फिनसर्व के शेयर 1.14 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.91 प्रतिशत, इंडिगो 0.90 प्रतिशत, एलएंडटी 0.81 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.78 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.70 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.70 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.64 प्रतिशत, ट्रेंट 0.58 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.51 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.45 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.45 प्रतिशत, एटरनल 0.38 प्रतिशत, बीईएल 0.36 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.28 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.20 प्रतिशत, टाइटन 0.19 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.11 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।

Latest Business News