1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today : तनिष्क, मालाबार या जोय अल्लुकास, कहां कम भाव में मिल रहा सोना? चेक करें रेट्स

Gold Rate Today : तनिष्क, मालाबार या जोय अल्लुकास, कहां कम भाव में मिल रहा सोना? चेक करें रेट्स

Gold Rate Today : मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को 8,310 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा था।

सोने के भाव- India TV Hindi
Image Source : FILE सोने के भाव

Gold Rate Today : भारत में आमतौर पर 3 प्रकार का सोना मिलता है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट। सोने की शुद्धता के आधार पर यह विभाजन किया गया है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। इसमें 99.99 फीसदी गोल्ड होता है। इसलिए इसे 999 गोल्ड भी कहा जाता है। यह गोल्ड बार या ईंट के रूप में मिलता है। लोग इन्वेस्टमेंट पर्पज से यह गोल्ड खरीदते हैं। 24 कैरेट सोने से जूलरी नहीं बनाई जा सकती है। जूलरी बनाने के लिए इसमें मिलावट करनी होती है। 22 कैरेट सोना 91.67 फीसदी शुद्ध होता है। इसे 916 गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस गोल्ड में 8.33 फीसदी चांदी, तांबा और जिंक जैसी दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं। यह गोल्ड जूलरी बनाने में यूज होता है। वहीं, 18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। इसमें 25 फीसदी मिलावट होती है। यह भी जूलरी बनाने में यूज होता है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार को सोने का घरेलू वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 88130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आइए जानते हैं कि देश के बड़े ज्वैलर्स किस भाव सोना बेच रहे हैं।

तनिष्क (Tanishq)

तनिष्क शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को 8,350 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा था।

कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers)

कल्याण ज्वैलर्स शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को 8,310 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा था।

मालाबार गोल्ड (Malabar Gold)

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को 8,310 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा था।

जॉय अलुक्कास (Joyallukas)

जॉय अलुक्कास शनिवार, 5 अप्रैल 2025 को 8,310 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट गोल्ड जूलरी बेच रहा था।

जूलरी खरीदते समय ध्यान रखें यह बात

अगर आप किसी दुकान से जूलरी खरीदने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। रजिस्टर्ड ज्वैलर्स अपने आउटलेट के बाहर BIS लोगो लगाकर रखते हैं। साथ ही 'यहां हॉलमार्क्ड जूलरी बिक्री के लिए उपलब्ध है' लिखा होता है। ज्वैलर द्वारा जूलरी शॉप में बीआईएस द्वारा जारी किया गया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी लगाया होता है। ग्राहक को हॉलमार्क वाली जूलरी में हॉलमार्क दिखाने के लिए ज्वैलर के पास न्यूनतम 10X मैग्निफिकेशन का एक मैग्नीफाइंग लेंस होना चाहिए।

Latest Business News