TCS यानी टाटा कसंल्टेंसी सर्विसेस में एक बार फिर से नौकरियों की बहार लौट आई है। देश की सबसे बड़े आईटी फर्म ने अप्रैल से जून के बीच खत्म हुई तिमाही में 9000 से ज्यादा नए कर्मचारियों की भर्ती की है। AI की वजह से दुनियाभर की आईटी कंपनियां बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरियों से निकाल रही हैं। पिछले साल सितंबर में खत्म हुई तिमाही में TCS ने भी 19,755 कर्मचारियों को लेऑफ किया था। ऐसे में कंपनी का फिर से भारी संख्यां में हायरिंग करना चौंकाने वाला है।
अप्रैल से जून के बीच बंपर हायरिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, TCS ने अप्रैल से जून के बीच की तिमाही में 9,279 नए कर्मचारियों की हायरिंग की है। नई हायरिंग के बाद कंपनी का टोटल हेडकाउंड अब 5,93,798 तक पहुंच गया है। टीसीएस ने नई हायरिंग खास तौर पर क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में की है। ऐसे में AI के आने के बाद भी इन स्किल वाले कर्मचारियों की डिमांड भविष्य में देखने को मिल सकती है।
2025 में बड़े पैमाने पर लेऑफ
पिछले साल TCS ने बड़े पैमाने पर लेऑफ किया था। सितंबर में खत्म हुई तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 19,755 कर्मचारियों की छंटनी की थी। वहीं, दिसंबर 2025 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी ने और 11,151 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी द्वारा इतने बड़े पैमाने पर नौकरी से निकाला जाना चिंताजनक हो गया। AI के आने के बाद ग्लोबल के साथ-साथ भारतीय आईटी सेक्टर में भी भूचाल आ गया है। टेक कंपनियों ने बड़े पैमाने पर नौकरियों से निकाल दिया।
TCS में क्यों लौटी बहार?
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में नए लोगों की भर्तियां एकदम से नहीं हुई है। कंपनी ने जनवरी से लेकर मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में भी 2,356 नए कर्मचारी हायर की थी। वहीं, अगली तिमाही में यह आंकड़ा बढ़कर 9,279 तक पहुंच गया। इनके अलावा आईटी फर्म ने कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा 14,000 नए कर्मचारियों को इस तिमाही में हायर किया है।
किन स्किल्स पर फोकस?
रिपोर्ट के मुताबिक, AI के दौर में भी कई ऐसे सेक्टर हैं, जहां अभी लोगों की डिमांड है। कंपनियों के एआई से जुड़े रेवेन्यू स्कोप कम हैं और इससे जुड़े कई प्रोजेक्ट बेहद शॉर्ट ड्यूरेशन के होते हैं। ऐसे में क्लाइंट्स की डिमांड AI के साथ-साथ क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर में है।
टीसीएस ने भी इन्हीं स्किलसेट वाले कर्मचारियों को पिछली दोनों तिमाही में हायर किया है। जैसे ट्रेंड्स हैं इसे देखकर लग रहा है कि आने वाले समय में इन सेक्टर में और ज्याद हायरिंग की जा सकती है। AI, क्लाउड कम्प्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल इंजीनियरिंग को न्यू एज टेक्नोलॉजी के तौर पर देखा जा रहा है। TCS ने पिछले साल करीब 20,000 लोगों को नौकरी से निकाला था। अब कंपनी ने 9000 से ज्यादा कर्मचारी हायर किए हैं। आने वाले समय में संख्यां में और इजाफा देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - 20% इथेनॉल की मिलावट के बावजूद क्यों नहीं सस्ता हुआ E20 पेट्रोल? सरकार ने बताई वजह
Latest Business News