1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मुंबई से चलने वाली बनारस, गोरखपुर, पाटलिपुत्र की कई ट्रेनों के समय में बदलाव, चेक करें डिटेल्स

मुंबई से चलने वाली बनारस, गोरखपुर, पाटलिपुत्र की कई ट्रेनों के समय में बदलाव, चेक करें डिटेल्स

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिविजन ने उन ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है, जो इस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम की वजह से प्रभावित होंगी।

indian railways, gorakhpur, banaras, patliputra, howrah, mumbai, gorakhpur trains, banaras trains, p- India TV Hindi
Image Source : रेल मंत्रालय भारतीय रेल

Indian Railways: मध्य रेलवे के अधीन आने वाले मुंबई डिविजन के कल्याण-इगतपुरी सेक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इस काम की वजह से कल्याण-इगतपुरी सेक्शन से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से कई ट्रेनें कल्याण-इगतपुरी सेक्शन से होकर ही मुंबई से आती-जाती हैं। ऐसे में यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल से चलने वाली कई ट्रेनें भी इससे प्रभावित होंगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज डिविजन ने उन ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है, जो इस इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के काम की वजह से प्रभावित होंगी।

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

  • ट्रेन नंबर- 12322, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-हावड़ा मेल, 6 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 22:15 बजे के बजाय 03 घंटे 15 मिनट की देरी से अगले दिन तड़के 01:30 बजे चलेगी।
  • ट्रेन नंबर- 12167, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस, 6 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 22:45 बजे के बजाय 03 घंटे की देरी से अगले दिन तड़के 01:45 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन नंबर- 12141, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 6 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 23:35 बजे के बजाय 02 घंटे 25 मिनट की देरी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन नंबर- 01079, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन, 6 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 22:30 बजे के बजाय 05 घंटे 30 मिनट की देरी से 04:00 बजे चलेगी।
  • ट्रेन नंबर- 11057, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-आसनसोल एक्सप्रेस, 6 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने निर्धारित समय 23:30 बजे के बजाय 02 घंटे 30 मिनट की देरी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी।
  • ट्रेन नंबर- 22177, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस, 7 जून को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अपने निर्धारित समय मध्यरात्रि 00:15 बजे के बजाय 02 घंटे की देरी से 02:15 बजे चलेगी।
  • ट्रेन नंबर- 22538, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 7 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से अपने निर्धारित समय मध्यरात्रि 00:35 बजे के बजाय 01 घंटा 55 मिनट की देरी से 02:30 बजे प्रस्थान करेगी।

भारतीय रेल ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने घर से निकलने से पहले 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस जान लें।

Latest Business News