1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. UP International Trade Show 2025: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, जानें प्रधानमंत्री की बड़ी बातें

UP International Trade Show 2025: पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर, जानें प्रधानमंत्री की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कंपनियों से अपील करते हुए कहा कि आप जो भी बना रहे हैं, वह बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए। आज देश के लोगों के मन में यह बात चल रही है कि स्वदेशी सामानों की क्वालिटी लगातार बेहतर हो रही है।

ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।- India TV Hindi
Image Source : आधिकारिक वेबसाइट ग्रेटर नोएडा में गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

P International Trade Show 2025 के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के विजन को एक बार फिर मजबूती से दोहराया। उन्होंने देश के स्थानीय उत्पादों, स्वदेशी उद्योगों और नवाचार को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की दिशा में उत्तर प्रदेश की भूमिका की सराहना की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में व्यापार, रोजगार और मेक इन इंडिया को लेकर कई अहम घोषणाएं और संदेश दिए। इसके अलावा, आइए जानते हैं आज प्रधानमंत्री ने क्या बड़ी बातें कही हैं।

पीएम मोदी ने कही ये अहम बातें

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो देश आत्मनिर्भर नहीं होगा, उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि हम शिप से चिप तक भारत में बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। 
  • पीएम ने कंपनियों से कहा कि सरकार आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। पीएम ने कहा कि भारत आने वाले दशकों की नींव मजबूत कर रहा है, इसलिए हमारा मंत्र है आत्मनिर्भर भारत। इसके अलावा, आइए जानते हैं आज प्रधानमंत्री ने क्या बड़ी बातें कही हैं।
  • पीएम ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। हर वो प्रोडक्ट जो हम भारत में बना सकते हैं, वो हमें भारत में बनाना है। भारत में हम एक वाइब्रेंट डिफेंस सेक्टर डेवलप कर रहे हैं। पुर्जे-पुर्जे पर मेड इन इंडिया की छाप हो, हम ऐसा ईकोसिस्टम बना रहे हैं। 
  • पीएम मोदी ने कंपनियों से अपील करते हुए कहा कि आप जो भी प्रोडक्ट बना रहे हैं, वह बेस्ट क्वालिटी का होना चाहिए। वह टिकाऊ हो और शानदार हो। आज देश के लोगों के मन में यह बात चल रही है कि स्वदेशी सामानों की क्वालिटी लगातार बेहतर हो रही है।
  • पीएम मोदी ने कहा कि हमें इनोवेशन पर जोर देना है। रिसर्च में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के लिए आगे आना ही होगा। सरकार ने इसके लिए कदम उठाए हैं। हमें स्वदेशी के लिए पूरा इको सिस्टम बनाना है। 

Latest Business News