1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आखिरी मौका! ₹10 लाख से भी कम में मिल रहा नया फ्लैट, चेक करें पूरी डिटेल्स

आखिरी मौका! ₹10 लाख से भी कम में मिल रहा नया फ्लैट, चेक करें पूरी डिटेल्स

गाजियाबाद में EWS कैटेगरी के तहत 8.25 लाख रुपये में 1 BHK फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनका एरिया 28.41 वर्ग मीटर है।

UPAVP, UPAVP scheme, UPAVP flats, UPAVP upcoming scheme, UPAVP housing schemes, UPAVP housing scheme- India TV Hindi
Image Source : DDA रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बेहद करीब (सांकेतिक तस्वीर)

UPAVP scheme Ghaziabad: त्योहारों के इस सीजन में अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए कम बजट वाला एक अच्छा घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। जी हां, दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सिर्फ 8.25 लाख रुपये की किफायती कीमत पर सरकारी फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यूपी का गाजियाबाद शहर, देश की राजधानी दिल्ली से काफी करीब है और एनसीआर रीजन में आता है।

28.41 वर्ग मीटर है फ्लैट का साइज

गाजियाबाद में EWS कैटेगरी के तहत 8.25 लाख रुपये में 1 BHK फ्लैट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिनका एरिया 28.41 वर्ग मीटर है। ये फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड UPAVA (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद) गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना के तहत इन फ्लैटों की बिक्री कर रहा है। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर इन फ्लैटों की बिक्री कर रहा है।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बेहद करीब

इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है। यानी, अब रजिस्ट्रेशन के लिए बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है। ये भी हो सकता है कि अब बिक्री के लिए बचे फ्लैटों की संख्या भी काफी कम हो गई हो। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार के तहत खास ऑफर्स के साथ इन फ्लैटों की बिक्री कर रहा है। अगर आप इन फ्लैट के लिए 60 दिनों के अंदर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की अलग से छूट भी दी जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन फीस के लिए जमा करनी होगी फ्लैट की कीमत की 5 प्रतिशत राशि

गाजियाबाद में मंडोला योजना वाले कुल फ्लैट्स की संख्या 1894 हैं, जिनमें से अब काफी कम फ्लैट ही बच रहे हैं। इस हाउसिंग स्कीम के तहत, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फ्लैट की कीमत का 5% पैसा रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में पहले जमा करना होगा। बताते चलें कि अगर सरकार को फ्लैटों की संख्या से ज्यादा आवेदन मिलते हैं तो फ्लैटों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के द्वारा किया जाएगा। अगर आप ये फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आप यूपी हाउसिंग बोर्ड एंड डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट https://upavp.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

टोल फ्री नंबर पर कॉल कर प्राप्त कर सकते हैं ज्यादा जानकारी

गाजियाबाद में इन फ्लैटों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 पर सुबह 9.30 बजे से शाम के 6.00 बजे तक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप 0522-2236803 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest Business News