1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सिर्फ ₹8.62 लाख में 1 BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, 15% छूट अलग से- चेक करें पूरी डिटेल्स

सिर्फ ₹8.62 लाख में 1 BHK फ्लैट खरीदने का सुनहरा मौका, 15% छूट अलग से- चेक करें पूरी डिटेल्स

UPAVP फ्लैट्स की शुरुआती कीमत महज 8.62 लाख रुपये है। 8.62 लाख रुपये में आप 1 BHK फ्लैट खरीद सकते हैं, जिसका साइज 32.95 वर्ग मीटर है।

UPAVP, UPAVP scheme, UPAVP flats, UPAVP upcoming scheme, UPAVP housing schemes, UPAVP housing scheme- India TV Hindi
Image Source : UPAVP 2 BHK फ्लैट भी बिक्री के लिए उपलब्ध

UPAVP Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार का हाउसिंग बोर्ड एक शानदार स्कीम लेकर आया है, जिसके लिए बुकिंग की शुरुआत भी हो गई है। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड (UPAVP) राज्य के प्रमुख शहरों- लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, सुल्तानपुर, मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद में 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK और 4 BHK के शानदार फ्लैट लेकर आया है। इन फ्लैटों की कीमत 8.62 लाख रुपये से शुरू होकर 1.69 करोड़ रुपये है। अलग-अलग शहरों में बिक्री के लिए उपलब्ध इन फ्लैटों का एरिया 28.20 वर्ग मीटर से लेकर 253.63 वर्ग मीटर है। इस स्कीम की खास बात ये है कि अगर आप 60 दिनों के भीतर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको अलग से 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। अगर आप 61 दिनों से लेकर 90 दिनों के अंदर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर होगा फ्लैटों का आवंटन

मेरठ में UPAVP फ्लैट्स की शुरुआती कीमत महज 8.62 लाख रुपये है। 8.62 लाख रुपये में आप 1 BHK फ्लैट खरीद सकते हैं, जिसका साइज 32.95 वर्ग मीटर है। ये फ्लैट मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में बनाए गए हैं। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की इस स्कीम के तहत ''पहले आओ, पहले पाओ'' के आधार पर फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ज्यादा समय गंवाने से आपके सपनों का घर खरीदने का सुनहरा मौका भी चला जाएगा। इन फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग 30 अक्टूबर को खुल चुकी हैं और 31 जनवरी, 2026 तक चलेगी।

2 BHK फ्लैट भी बिक्री के लिए उपलब्ध

मेरठ में 1 BHK फ्लैटों की कीमत 8.62 लाख रुपये से लेकर 12.66 लाख रुपये है। 1 BHK फ्लैटों की कुल संख्या 676 है। इसके अलावा, 2 BHK फ्लैटों की संख्या 647 हैं। 2 BHK फ्लैटों की कीमत 18.89 लाख रुपये से शुरू होकर 40.97 लाख रुपये है। 2 BHK फ्लैट का साइज 57.84 वर्ग मीटर से लेकर 99.84 वर्ग मीटर है। इस स्कीम से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर- 1800-180-5333 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप 0522-2236803 पर भी कॉल कर इस स्कीम के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छुट्टी वाले दिन छोड़कर आप किसी भी दिन सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

Latest Business News