1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म कीं सभी व्यापार वार्ताएं, ओंटारियो का एक विज्ञापन बना वजह

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ खत्म कीं सभी व्यापार वार्ताएं, ओंटारियो का एक विज्ञापन बना वजह

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय वाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप की प्रतिक्रिया व्यापार वार्ता में कनाडा की रणनीति को लेकर प्रशासन की लंबे समय से बरकरार हताशा का परिणाम है।

us canada trade, us canada trade talks, donald trump, Mark Carney, Ronald Reagan, tariff, tariff war- India TV Hindi
Image Source : POTUS दूसरे देशों के निर्यात को दोगुना करने की योजना बना रहा है कनाडा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वे कनाडा के साथ ‘‘सभी व्यापार वार्ताएं’’ खत्म कर रहे हैं। कनाडा के एक प्रांत द्वारा प्रायोजित एक टीवी विज्ञापन में अमेरिकी टैरिफ की आलोचना करते हुए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से नाराज ट्रंप ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताएं खत्म कर रहे हैं। ट्रंप की इस घोषणा के बाद प्रांत के नेता ने विज्ञापन हटाने का फैसला किया है। ट्रंप के सोशल मीडिया पर गुरुवार रात को साझा किए गए पोस्ट के बाद से अमेरिका और कनाडा के बीच तनाव बढ़ गया है। 

दूसरे देशों के निर्यात को दोगुना करने की योजना बना रहा है कनाडा

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि ट्रंप के टैरिफ से उत्पन्न खतरे के कारण वे अमेरिका के अलावा अन्य देशों में अपने देश के निर्यात को दोगुना करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय वाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप की प्रतिक्रिया व्यापार वार्ता में कनाडा की रणनीति को लेकर प्रशासन की लंबे समय से बरकरार हताशा का परिणाम है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने शुक्रवार को बाद में कहा कि विज्ञापन को हटा दिया जाएगा। उनके प्रांत ने इस विज्ञापन को प्रायोजित किया था। 

कनाडा ने धोखे से तैयार किया विज्ञापन

फोर्ड ने कहा कि प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से बातचीत के बाद उन्होंने सोमवार से विज्ञापन हटाने का फैसला किया है ताकि व्यापार वार्ता फिर से शुरू हो सके। फोर्ड ने कहा कि उन्होंने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है और अमेरिकी दर्शकों तक उच्चतम स्तर पर पहुंच बना ली है। इससे पहले ट्रंप ने अपनी पोस्ट में कहा, ''रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने अभी कहा कि कनाडा ने धोखाधड़ी से एक विज्ञापन तैयार किया है, जिसमें रोनाल्ड रीगन टैरिफ के बारे में नकारात्मक बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये फर्जी है।'' 

ट्रंप ने कनाडा के इस व्यवहार को बताया बुरा

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, ''ये विज्ञापन 75,000 अमेरिकी डॉलर का था। उन्होंने ऐसा सिर्फ अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और अन्य अदालतों के फैसलों में दखलअंदाजी करने के लिए किया।'' उन्होंने कहा, ''टैरिफ अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं। कनाडा के इस बुरे व्यवहार के कारण उसके साथ सभी व्यापारिक वार्ताएं समाप्त की जाती हैं।''

Latest Business News