A
Hindi News पैसा बिज़नेस Valentine's Day पर कंपनियों की हुई मौज, गुलाब-चॉकलेट से लेकर कपड़ों और जूलरी तक की हो रही बंपर सेल

Valentine's Day पर कंपनियों की हुई मौज, गुलाब-चॉकलेट से लेकर कपड़ों और जूलरी तक की हो रही बंपर सेल

Valentine's Day : इस पूरे वैलेंटाइन वीक के दौरान कंज्यूमर सेंट्रिक कंपनियों की सेल्स में भारी इजाफा हुआ है। क्विक कॉमर्स कंपनियों की सेल्स में भी भारी बढ़ोतरी हुई है।

वैलेंटाइन डे- India TV Paisa Image Source : FILE वैलेंटाइन डे

Valentine's Day : दुनियाभर में आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। कपल्स एक दूसरे को गिफ्ट दे रहे हैं। जो कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस पर हैं, वे ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और डिलीवरी ऐप्स के माध्यम से अपने पार्टनर को गिफ्ट भेज रहे हैं। ब्लिंकिट, जेप्टो, इंस्टामार्ट जैसे इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स पर आज वैलेंटाइन डे की जमकर शॉपिंग हो रही है। गुलाब और चॉकलेट्स आउट ऑफ स्टॉक चल रही हैं। मार्केट्स में भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। गिफ्ट्स और कपड़ों से लेकर जूलरी तक में अच्छी बिक्री देखने को मिल रही है।

फेस्टिव सीजन जैसी दिख रही बिक्री

इस पूरे वैलेंटाइन वीक के दौरान कंज्यूमर सेंट्रिक कंपनीज, हाई स्ट्रीट फैशन और लग्जरी ब्रांड्स की सेल्स में उछाल देखने को मिला है। कुछ रिटेलर्स के लिए वैलेंटाइन्स वीक में सेल्स फेस्टिव सीजन के समान देखने को मिली है। जोमैटो समेत क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स फूल, केक और स्वीट्स की भारी डिमांड का फायदा उठा रहे हैं। वहीं, रेस्टोरेंट्स पर अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

प्रीमियम चॉकलेट्स की बिक्री में भारी इजाफा

पिछले साल वैलेंटाइन डे के दिन जोमैटो पर cake and desserts जैसी पॉपुलर कैटेगरीज में सेल्स नॉर्मल दिन की तुलना में 4 गुना बढ़ गई थी। वहीं, गिफ्ट हैंपर में 12 गुना इजाफा देखा गया था। इस बार जूलरी और प्रीमियम चॉकलेट्स की बिक्री में भारी तेजी देखी जा रही है।

हीरे और प्लैटिनम जूलरी की डिमांड

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी सुवांकर सेन ने कहा, 'इस सीजन में हीरे के आभूषणों की बिक्री में 10-12% की वृद्धि हुई है, जिसे युवा पीढ़ी और Gen X दोनों खरीद रहे हैं। पॉपुलर रेंज 15,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक है। सोने की तुलना में हीरे और प्लैटिनम जूलरी की बिक्री में अधिक तेजी देखी गई है।'

10 मिनट में डिलीवर हो रही सिल्वर जूलरी

तनिष्क के ब्रांड मिया ने 10 मिनट से कम समय में सिल्वर जूलरी की डोरस्टेप डिलीवरी ऑफर करने के लिए स्विगी इंस्टामार्ट के साथ डील की है। तनिष्क में मिया की बिजनेस हेड श्यामला रामनन ने कहा, "बिक्री में उछाल की रिपोर्ट करना अभी जल्दबाजी है, क्योंकि हमें शुरू किए हुए एक महीने से भी कम समय हुआ है। हमारे व्यवसाय में चांदी का कुल योगदान अपेक्षाकृत कम है। हालांकि, अधिकांश शहरी क्षेत्रों में, हमारा शुरुआती स्टॉक बिक गया है और हम इन्वेंट्री को फिर से भरने की प्रक्रिया में हैं।'

Latest Business News