1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Vande Bharat News: इस शहर से चलेंगी नई 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इन शहरों से होगी कनेक्ट

Vande Bharat News: इस शहर से चलेंगी नई 4 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, इन शहरों से होगी कनेक्ट

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने से कारोबारी, तकनीकी और आईटी प्रोफेशनल को बड़ी राहत मिलेगी। शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

किसी स्थान से गुजरती एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।- India TV Hindi
Image Source : FILE किसी स्थान से गुजरती एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

महाराष्ट्र के पुणे शहर को रेलवे की तरफ से एक सौगात मिली है। जी हां, भारतीय रेल ने पुणे से चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद शहर की हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूती मिलेगी। इन नई ट्रेनों से पुणे को अब शेगांव, वडोदरा, सिकंदराबाद और बेलगावी से जोड़ा जाएगा। यह विकास पुणेवासियों के लिए तेज़, सुविधाजनक और अत्याधुनिक रेल यात्रा का मार्ग प्रशस्त करेगा। आइए, जानते हैं कि आखिर ये ट्रेन किन-किन स्थानों पर रुकती चलेगी।

1. पुणे–शेगांव वंदे भारत एक्सप्रेस

trak.in की खबर के मुताबिक, इस ट्रेन का संभावित ठहराव दौंड, अहमदनगर, छत्रपति संभाजीनगर, जालना में होगा। इस ट्रेन से शेगांव के लिए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को तेज़ और आरामदायक सफर का फायदा मिलेगा। अगर कोई यात्री संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिलेगी।

2. पुणे–वडोदरा वंदे भारत

पुणे–वडोदरा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संभावित स्टॉपेज लोनावला, पनवेल, वापी, सूरत होने की बात हो रही है। इस ट्रेन से मौजूदा 9 घंटे की यात्रा अब घटकर 6 से 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी। खबर में कहा गया है कि यह ट्रेन गुजरात और महाराष्ट्र के बीच व्यापार और पारिवारिक यात्रा को तेज़ बनाएगी। इसके अलावा, साथ ही मुंबई-पुणे-गुजरात कॉरिडोर की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

3. पुणे–सिकंदराबाद वंदे भारत

यह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौंड, सोलापुर, गुलबर्गा में रुकेगी। इस ट्रेन के चलने से लगभग 2 से 3 घंटे कम समय में सफर पूरा हो सकेगा। यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन कारोबारी, तकनीकी और आईटी प्रोफेशनल के लिए उपयोगी होगी। इसके टचलते महाराष्ट्र और तेलंगाना के बीच संपर्क मज़बूत होगा।

4. पुणे–बेलगावी वंदे भारत

पुणे–बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव सतारा, सांगली, मिरज में होगा। यह ट्रेन कर्नाटक के उत्तरी औद्योगिक क्षेत्रों से पुणे की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देगी।

पुणे-नागपुर स्लीपर वंदे भारत पाइपलाइन में

trak.in की खबर के मुताबिक, रेलवे पुणे और नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर ट्रेन पर भी विचार कर रही है। इससे महाराष्ट्र के दो प्रमुख शहरों के बीच व्यापार, शिक्षा और पर्यटन के लिए रात्रिकालीन यात्रा में काफी सुधार हो सकता है।

Latest Business News