A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान

क्या होती हैं हाइपरसोनिक मिसाइलें? आवाज की गति से 5 गुना ज्यादा स्पीड, भारत ने दागी तो दहल जाएगा पाकिस्तान

हाइपरसोनिक मिसाइल वे मिसाइलें होती हैं, जिनकी स्पीड आवाज की गति से 5 गुना या इससे अधिक होती हैं। यह मिसाइल आसानी से रडार को चकमा दे जाती है।

मिसाइल- India TV Hindi
Image Source : FILE मिसाइल

मिसाइल तीन तरह की होती हैं। बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और हाइपरसोनिक मिसाइल। हाइपरसोनिक मिसाइल वह मिसाइल होती है, जो ध्वनि की रफ्तार से 5 गुना ज्यादा स्पीड यानी मैक-5 या उससे अधिक गति से उड़ान भरती है। इन मिसाइलों को ट्रैक करना और हवा में मार गिराना लगभग असंभव माना जाता है। ये मिसाइलें आसानी से रडार को चकमा दे जाती है। इनमें दो कैटेगरीज होती हैं। हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल। हाइपरसोनिक हथियार अभी दुनिया में कुछ देशों के पास ही है। अमेरिका, रूस और चीन हाइपरसोनिक मिसाइल कार्यक्रमों के एडवांस स्टेज में हैं। वहीं, भारत, फ्रांस, जर्मनी, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी हाइपरसोनिक हथियार डेवलप कर रहे हैं। भारत के पास कई ऐसी मिसाइलें हैं, जिनकी स्पीड मैक-5 से अधिक हैं।

भारत के पास हैं ये मैक-5 स्पीड वाली मिसाइलें

पृथ्वी मिसाइल

यह मिसाइल सतह से हवा में मार करती है। इसकी रेंज 2000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 8 है।

अग्नि 1

यह मिसाइल सतह से हवा में मार करती है। इसकी रेंज 700 से 1250 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7.5 है।

अग्नि 2

यह मिसाइल सतह से सतह में मार करती है। इसकी रेंज 2000 से 3000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 12 है।

अग्नि 4

यह मिसाइल सतह से सतह में मार कर सकती है। इसकी रेंज 4000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7 है।

अग्नि 5

यह मिसाइल सतह से सतह में मार कर सकती है। इसकी रेंज 5000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 24 है।

ब्रह्मोस 2

यह मिसाइल एक हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसकी रेंज 1000 किलोमीटर है। इसकी स्पीड मैक 7 है।

पृथ्वी एयर डिफेंस (पैड)

यह बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम है। यह 80 किलोमीटर ऊंचाई तक टार्गेट कर सकता है। इसकी स्पीड मैक 5 प्लस है।

Latest Business News