1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी? सरकार ने दी जानकारी

PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी? सरकार ने दी जानकारी

PM Kisan 19th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलता है, जिनके नाम पहले से इस स्कीम में रजिस्टर्ड होते हैं।

Farmer- India TV Hindi
Image Source : FILE किसान

PM Kisan 19th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त किसानों के खातों में कब आएगी इसका ऐलान कर दिया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुष्टि की है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त पात्र किसानों को फरवरी 2025 के अंत तक वितरित की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार की अपनी यात्रा के दौरान किसानों के खातों में खुद से राशि ट्रांसफर करेंगे। 

करवा लें ई-केवाईसी

PM किसान स्कीम में रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हो रखी है, तो आपको पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाएगी। OTP आधारित eKYC PMKISAN पोर्टल पर उपलब्ध है। बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी पीएम किसान मोबाइल एप पर उपलब्ध है।

लाभार्थियों की लिस्ट में इस तरह देखें अपना नाम

स्टेप 1: आधिकारिक PM किसान वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: लाभार्थी सूची पेज तक पहुंचें।
स्टेप 3: राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
स्टेप 4: रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें और लाभार्थी सूची से अपना नाम देखें।

2019 में हुई थी स्कीम की शुरुआत

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 में हुई थी। तब से सरकार देश के लाखों किसानों को इस स्कीम का फायदा दे रही है। 

Latest Business News