A
Hindi News पैसा बिज़नेस चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या फिर बढ़ेंगे दाम, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

चांदी की कीमतों में अभी और आएगी गिरावट या फिर बढ़ेंगे दाम, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी बृहस्पतिवार को 54.49 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को ये 4.36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 51.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।

silver, silver price, silver price today, silver rate, silver rate today, silver price outlook, silv- India TV Paisa Image Source : FREEPIK पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को 54.49 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था चांदी का भाव

वेदांता ग्रुप की कंपनी हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा है कि इस साल दिसंबर तक चांदी की कीमत लगभग 55 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर स्थिर रह सकती है। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में अस्थिरता और अन्य निवेश विकल्पों में भरोसे की कमी के कारण निवेशक सुरक्षित परिसंपत्तियों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। बताते चलें कि वेदांता ग्रुप की ये कंपनी विश्व स्तर पर चांदी की सबसे बड़े 5 उत्पादकों में से एक है और देश में चांदी की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी है। 

लंबे समय तक 50 से 55 डॉलर प्रति औंस के बीच स्थिर रह सकती है चांदी की कीमत

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने पीटीआई को एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने जनवरी तक चांदी की कीमत 46 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन वो स्तर पार हो चुका है और अब अनुमान है कि दिसंबर तक इसकी कीमत 50 से 55 डॉलर प्रति औंस के बीच स्थिर रह सकती है और इस स्तर पर ये काफी समय तक स्थिर बनी रह सकती है।’’ 

पिछले हफ्ते बृहस्पतिवार को 54.49 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था चांदी का भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी बृहस्पतिवार को 54.49 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, लेकिन शुक्रवार को ये 4.36 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 51.90 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। मिश्रा ने बताया कि वैश्विक व्यापार में उथल-पुथल और निवेश के अन्य साधनों में स्थिरता की कमी के कारण लोग निवेश के लिए बहुमूल्य धातुओं के साथ-साथ मूल धातुओं की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। 

सर्राफा बाजार में लगातार दो दिनों तक गिरे भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। शनिवार को चांदी का भाव 7,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,70,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। शुक्रवार को चांदी 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमतें पिछले धनतेरस पर दर्ज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत बढ़ गई हैं। 

Latest Business News