1. Hindi News
  2. पैसा
  3. गैजेट
  4. LG ने लॉन्च किया K42 स्मार्टफोन, जानिए मिलिट्री लेवल की सेफ्टी से लैस फोन के स्पेसिफिकेशंस

LG ने लॉन्च किया K42 स्मार्टफोन, जानिए मिलिट्री लेवल की सेफ्टी से लैस फोन के स्पेसिफिकेशंस

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG ने अपना नया स्मार्टफोन K42 लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद मजबूत है।

<p>LG</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE LG

नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LG ने अपना नया स्मार्टफोन K42 लॉन्च कर दिया है। यह फोन बेहद मजबूत है। कंपनी के अनुसार इसे मिलेट्री लेवल की सेफ्टी से लैस किया गया है। कंपनी के मुताबिक यह हैंडसेट MIL-STD-810G सर्टिफिकेट के साथ आता है। एलजी के42 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और गूगल असिस्टेंट के लिए एक अलग बटन है। बता दें कि यह स्मार्टफोन फिलहाल सेंट्रल अमेरिका के देशों और कैरेबियन रीजन में लॉन्च कर दिया गया है। लेकिन यह फोन भारत सहित दूसरे बाजारों में कब लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही फोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में अभी पता नहीं चला है। इसके अलावा अभी दूसरे बाजारों में फोन को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

शाओमी जल्द लेकर आ रहा है 108 मेगा पिक्सल कैमरे वाला फोन

फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एलजी के42 में 6.6 इंच एचडी+ होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट में हीलियो पी22 प्रोसेसर है। कंपनी ने इस फोन को 3 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड LG UX OS पर चलता है।

कैमरे की बात करें तो एलजी के42 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी, 5 मेगापिक्सल सुपरवाइड, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद हैं। फोन में आगे की तरफ सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा है।

Latest Business News