A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Amanta Healthcare IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल! स्टेटस ऐसे ऑनलाइन करें चेक, जानें कितना चल रहा GMP

Amanta Healthcare IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल! स्टेटस ऐसे ऑनलाइन करें चेक, जानें कितना चल रहा GMP

स्टेराइल लिक्विड उत्पाद बनाने वाली कंपनी अमांता हेल्थकेयर के आईपीओ को निवेशकों को जोरदार सपोर्ट मिला है। कंपनी का मकसद इस इश्यू के ज़रिए ₹126 करोड़ जुटाना था, जिसके लिए 1 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।

निवेश के लिए न्यूनतम लॉट साइज 119 शेयर तय है। - India TV Hindi
Image Source : OFFICIAL WEBSITE निवेश के लिए न्यूनतम लॉट साइज 119 शेयर तय है।

अमांता हेल्थकेयर के आईपीओ में आपने भी अगर बोली लगाई है तो ध्यान रहे आज शेयर का अलॉटमेंट फाइनल हो सकता है। तीन दिनों के पब्लिक इश्यू के दौरान इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त सपोर्ट दिया है। यह अपने कुल प्रस्ताव आकार से 82.52 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इस फार्मा कंपनी ने ₹120 से ₹126 प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लॉन्च किया था। कंपनी का मकसद इस इश्यू के ज़रिए ₹126 करोड़ जुटाना था, जिसके लिए 1 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी किए गए। निवेश के लिए न्यूनतम लॉट साइज 119 शेयर तय है। यानी, ऊपरी मूल्य बैंड पर न्यूनतम निवेश राशि ₹14,994 थी, और उसके बाद निवेशक इसी के मल्टीपल में आवेदन कर सकते थे। आइए, यहां जान लेते हैं कि शेयर अलॉटमेंट स्टेटस आप घर बैठे ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं।

MUFG Intime पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

  • स्टेप 1: सबसे पहले इस ऑफिशियल रजिस्ट्रार के पोर्टल https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • स्टेप 2: ड्रॉपडाउन मेन्यू से कंपनी का नाम 'Amanta Healthcare' सलेक्ट करें
  • स्टेप 3: फिर अपना डिटेल भरें जैसे कि PAN नंबर, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID।
  • स्टेप 4: फिर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपकी IPO अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगी।

NSE अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

  • स्टेप 1: सबसे पहले इस लिंक पर जाकर NSE की वेबसाइट https://www.nseindia.com/invest/check-trades-bids-verify-ipo-bids ओपन करें।
  • स्टेप 2: Equity & SME IPO bid details सेक्शन में कंपनी का नाम 'Amanta Healthcare' चुनें।
  • स्टेप 3: कंपनी सिलेक्ट करने के बाद, अपना IPO एप्लिकेशन नंबर या PAN नंबर जैसे आवश्यक विवरण भरें।
  • स्टेप 4: अब 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: आपकी अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगी।

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे चेक करें

  • स्टेप 1: सबसे पहले BSE की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bseindia.com ओपन करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर 'Investors' ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: Investor Services ड्रॉपडाउन में जाकर 'Status of Issue Application' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अब 'Application Status Check' पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: Issue Type में 'Equity' सिलेक्ट करें।
  • स्टेप 6: अब जरूरी विवरण भरें जैसे कि 'Issue Name' (Amanta Healthcare), PAN नंबर, आदि।
  • स्टेप 7: फिर ‘Search’ बटन पर क्लिक करें, आपकी अलॉटमेंट स्टेटस सामने आ जाएगी।

एक बात का ध्यान रखें, अलॉटमेंट स्टेटस सिर्फ तभी दिखेगा जब रजिस्ट्रार द्वारा डाटा अपलोड कर दिया गया हो।

अमांता हेल्थकेयर का कितना चल रहा है GMP

इन्वेस्टरगेन के आंकड़ों के मुताबिक, सूचीबद्ध होने से पहले, स्टेराइल लिक्विड उत्पाद बनाने वाली कंपनी अमांता हेल्थकेयर के गैर-सूचीबद्ध शेयर (अनलिस्टेड शेयर) आईपीओ मूल्य से 6.75 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) पर ₹134.5 प्रति शेयर की दर से कारोबार कर रहे थे। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक, यह जीएमपी आईपीओ के सार्वजनिक बोली के पहले दिन साइट द्वारा रिपोर्ट किए गए 19.84 प्रतिशत जीएमपी से काफी कम है। कंपनी के गैर-सूचीबद्ध शेयर आईपीओ मूल्य से 7.14 प्रतिशत के ग्रे मार्केट प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। यह संकेत देता है कि कंपनी के शेयरों की ग्रे मार्केट में मांग IPO के शुरुआती दिनों की तुलना में थोड़ा कम हुई है, लेकिन अभी भी शेयर मूल्य से ऊपर प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं।

Latest Business News