1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Arisinfra IPO: कंपनी ने फिक्स किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा सब्सक्रिप्शन, चेक करें जरूरी डिटेल्स

Arisinfra IPO: कंपनी ने फिक्स किया प्राइस बैंड, इस दिन खुलेगा सब्सक्रिप्शन, चेक करें जरूरी डिटेल्स

एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के आईपीओ में निवेशकों को एक लॉट में 67 शेयर अलॉट किए जाएंगे, जिसके लिए उन्हें कम से कम 14,070 रुपये का निवेश करना होगा।

Arisinfra Solutions Limited IPO, Arisinfra Solutions Limited, Arisinfra Solutions Limited IPO listin- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के आईपीओ में निवेशकों को एक लॉट में 67 शेयर अलॉट किए जाएंगे

Arisinfra Solutions Limited IPO: एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का आईपीओ बुधवार, 18 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल जाएगा। ये आईपीओ शुक्रवार, 20 जून को बंद होगा। एरिसिन्फ्रा सॉल्यूशंस एक बिजनेस टू बिजनेस प्रौद्योगिकी-सक्षम कंपनी है, जो निर्माण सामग्री की खरीद प्रक्रिया को आसान और डिजिटल बनाने पर फोकस करती है। एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस ने अपने आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 210-222 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। बताते चलें कि कंपनी अपने इस आईपीओ से 499.60 करोड़ रुपये जुटाएगी। 

आईपीओ के लिए कम से कम कितने रुपये का करना होगा निवेश

एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस के आईपीओ में निवेशकों को एक लॉट में 67 शेयर अलॉट किए जाएंगे, जिसके लिए उन्हें कम से कम 14,070 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट (871 शेयर) के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए 1,93,362 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी अपने आईपीओ के तहत सभी 2,25,04,324 फ्रेश शेयर जारी करेगी, इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। 

शेयर बाजार में कब लिस्ट होगी कंपनी

एरिसइन्फ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने आईपीओ का 75 फीसदी हिस्सा QIB कैटेगरी के निवेशकों के लिए, 15 प्रतिशत हिस्सा NII (HNI) कैटेगरी के निवेशकों के लिए और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल कैटेगरी के निवेशकों के लिए रिजर्व किया है। जेएम फाइनेंशियल, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और नुवामा इस आईपीओ के मैनेजर हैं। 20 जून को आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 23 जून को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। जिसके ठीक अगले दिन यानी 24 जून को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और अंत में 25 जून को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। 

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News