1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 47% प्रीमियम GMP वाले इस पीएसयू आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार सपोर्ट, दूसरे दिन इतना हो चुका सब्सक्राइब

47% प्रीमियम GMP वाले इस पीएसयू आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार सपोर्ट, दूसरे दिन इतना हो चुका सब्सक्राइब

बीसीसीएल आईपीओ को नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर यानी एनआईआई कैटेगरी में 78.29 गुना और खुदरा निवेशक की कैटेगरी में 23.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कोल इंडिया के इस ऑफर फॉर सेल से ₹1,071 करोड़ मिलने की उम्मीद है।

इश्यू खुलने से पहले, कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इश्यू खुलने से पहले, कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए।

भारत कोकिंग कोल के आईपीओ को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिल रहा है। आईपीओ खुलने के दूसरे दिन सोमवार को दोपहर तक 28.22 गुना तक सब्सक्राइब हो चुका था। groww के मुताबिक, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी क्यूआईबी कैटेगरी में 0.62 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर यानी एनआईआई कैटेगरी में 78.29 गुना, रिटेल इंडीविजुअल इन्वेस्टर यानी खुदरा निवेशक की कैटेगरी में 23.85 गुना, कर्मचारी कैटेगरी में 2.09 गुना, शेयरहोल्डर कैटेगरी में 37.37 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए

भारत कोकिंग कोल आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 9 जनवरी को शुरू हुआ और मंगलवार, 13 जनवरी को खत्म होगा। इश्यू खुलने से पहले, कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से ₹273.1 करोड़ जुटाए। ऑफर डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, प्राइस रेंज के सबसे ऊंचे पॉइंट पर, इश्यू का मूल्यांकन प्राइस-टू-अर्निंग रेश्यो का लगभग 9 गुना और प्राइस-टू-बुक रेश्यो का लगभग 2 गुना है। कोल इंडिया के इस ऑफर फॉर सेल से ₹1,071 करोड़ मिलने की उम्मीद है।

कितना चल रहा GMP आज

बीसीसीएल को ग्रे मार्केट में अच्छा प्रीमियम मिल रहा है। investorgain.com के आंकड़ों के मुताबिक, बीसीसीएल आईपीओ का जीएमपी सोमवार को ₹10.85 था, जो प्रति शेयर ₹33.85 की लिस्टिंग कीमत का संकेत देता है, जो ₹23 की ऑफर कीमत से 47% से ज्यादा प्रीमियम पर है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के शेयर इस हफ्ते 16 जनवरी को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की उम्मीद है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड देश में कोकिंग कोल का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है, जो FY25 में घरेलू कोकिंग कोल उत्पादन में लगभग 58.5 प्रतिशत का योगदान देता है। यह कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की पूरी तरह से सब्सिडियरी है और इसके पास लगभग 7,910 मिलियन टन कोयले का अनुमानित भंडार है।

Latest Business News