1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ये पीएसयू आईपीओ आज कुछ ही घंटों में हो जाएगा बंद, 43.48% प्रीमियम चल रहा GMP, 62 गुना हो चुका सब्सक्राइब

ये पीएसयू आईपीओ आज कुछ ही घंटों में हो जाएगा बंद, 43.48% प्रीमियम चल रहा GMP, 62 गुना हो चुका सब्सक्राइब

1,071.11 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है, जिसमें 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं। बीसीसीएल का आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा संकेत दे रहा है।

आईपीओ का शेयर प्राइस बैंड 21-23 रुपये प्रति शेयर है।- India TV Hindi
Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट आईपीओ का शेयर प्राइस बैंड 21-23 रुपये प्रति शेयर है।

भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग यानी आईपीओ मंगलवार, 13 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए अब से कुछ ही घंटों में बंद हो जाएगा। बीसीसीएल का आईपीओ तीसरे और आखिरी दिन यह पब्लिक इश्यू आज शाम तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक, अलॉटमेंट 14 जनवरी को फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि स्टॉक 16 जनवरी को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकता है। 1,071.11 करोड़ रुपये का IPO पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल है, जिसमें 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर शामिल हैं। यानी भारत कोकिंग कोल को इस इश्यू से कोई पैसा नहीं मिलेगा। इसके बजाय, पूरा पैसा शेयर बेचने वाले प्रमोटर शेयरहोल्डर को जाएगा। भारत कोकिंग कोल IPO का प्राइस बैंड ₹21 से ₹23 प्रति शेयर तय किया गया है, और बीसीसीएल आईपीओ का लॉट साइज़ 600 इक्विटी शेयर है और उसके बाद 600 इक्विटी शेयरों के मल्टीपल में होगा।

कितना हुआ है सब्सक्राइब

investorgain के मुताबिक, दोपहर में अपडेट हुए आंकड़ों के मुताबिक, भारत कोकिंग कोल (बीसीसीएल) लिमिटेड के आईपीओ को 62.06 गु्ना सब्सक्रिप्शन हासिल हुआ है। इनमें क्यूआईबी कैटेगरी में 13.31 गुना, एनआईआई कैटेगरी में 201.89 गुना, खुदरा कैटेगरी में 39.92 गुना, कर्मचारी कैटैगरी में 4.00 गुना और शेयरहोल्डर की कैटेगरी में 72.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। यानी कुल मिलाकर निवेशकों ने इस आईपीओ को शानदार सपोर्ट दिया है।

43.48% प्रीमियम है जीएमपी

बीसीसीएल का आईपीओ ग्रे मार्केट में भी अच्छा संकेत दे रहा है। investorgain के मुताबिक, Bharat Coking Coal IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम 43.48% है। यह तय प्राइस से ₹10 ऊपर है। यानी इसका शेयर प्राइस बैंड 21-23 रुपये प्रति शेयर से 10 रुपये ऊपर ही लिस्ट हो सकता है।

कंपनी का जान लीजिए

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी BCCL, कोल इंडिया लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1972 में झारखंड के झरिया और पश्चिम बंगाल के रानीगंज कोयला क्षेत्रों में कोकिंग कोयले के खनन और आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के उद्देश्य से की गई थी। वित्त वर्ष 2024–25 (FY25) में कोकिंग कोयला उत्पादन के मामले में BCCL देश की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी के रूप में उभरी। 1 अप्रैल 2024 तक कंपनी के पास लगभग 7,910 मिलियन टन कोकिंग कोयले का अनुमानित भंडार मौजूद है, जो इसे भारत के सबसे बड़े कोकिंग कोयला भंडार धारकों में शामिल करता है।

Latest Business News