1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. ₹39 पर पहुंचा GMP Price, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस, शुक्रवार को बंद होगा ये IPO

₹39 पर पहुंचा GMP Price, चेक करें सब्सक्रिप्शन स्टेटस, शुक्रवार को बंद होगा ये IPO

एनएसई के डेटा के मुताबिक, इस आईपीओ को अभी तक 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

Crizac IPO GMP, Crizac IPO gmp price, Crizac IPO gmp price today, gmp, gmp price, Crizac listing sha- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ग्रे मार्केट में कितना चल रहा है जीएमपी प्राइस

Crizac Limited IPO: एजुकेशन सेक्टर से जुड़े क्रिजैक लिमिटेड के आईपीओ का कल आखिरी दिन है, ये आईपीओ शुक्रवार को बंद हो जाएगा। क्रिजैक का आईपीओ बुधवार, 2 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी अपने इस आईपीओ से 860.00 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ के तहत ओएफएस के जरिए सभी 3,51,02,040 शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में फ्रेश शेयरों का कोई हिस्सा नहीं है। क्रिजैक ने अपने आईपीओ के लिए 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 233 रुपये से 245 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

बीएसई और एनएसई पर होगी कंपनी की लिस्टिंग

ये एक मेन बोर्ड आईपीओ है, जिसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी। आज, गुरुवार को इस आईपीओ का दूसरा दिन था। एनएसई के डेटा के मुताबिक, इस आईपीओ को अभी तक 2.75 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। इस आईपीओ के लिए अभी तक NII कैटेगरी के निवेशकों ने सबसे ज्यादा सब्सक्राइब किया है, जबकि QIB कैटेगरी के निवेशकों ने इस आईपीओ के लिए सबसे कम सब्सक्राइब किया है। 4 जुलाई को आईपीओ बंद होने के बाद 7 जुलाई को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। 

ग्रे मार्केट में कितना चल रहा है जीएमपी प्राइस

8 जुलाई को निवेशकों के डीमैट खाते में कंपनी के शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिसके बाद, अगले हफ्ते 9 जुलाई को कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है। ग्रे मार्केट में क्रिजैक के आईपीओ को लेकर हलचल तेज होती नजर आ रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में 39 रुपये के प्रीमियम यानी जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि बुधवार को कंपनी के शेयर 21 रुपये के जीएमपी के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग होने तक इसके जीएमपी में अभी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News