1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. शेयर बाजार में नुकसान के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, यहां जानें पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में नुकसान के साथ लिस्ट हुआ ये IPO, यहां जानें पूरी डिटेल्स

बुधवार, 29 जनवरी को खुला ये आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार, 31 जनवरी को बंद हुआ था। डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर का आईपीओ जैसे-तैसे तीसरे और आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो पाया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ को कुल 1.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Dr Agarwals Health Care, Dr Agarwals Health Care IPO, IPO, Dr Agarwals Health Care IPO listing price- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV जैसे-तैसे तीसरे और आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

Dr Agarwal's Health Care's IPO Listing Price: हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़े डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर का आईपीओ आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गया। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग अच्छी नहीं रही। जहां एक तरफ, एनएसई पर कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के 402 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। वहीं दूसरी ओर, बीएसई पर डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर के शेयर 5.10 रुपये (1.27 प्रतिशत) के नुकसान के साथ 396.90 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। बताते चलें कि कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 382 रुपये से 402 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था।

जैसे-तैसे तीसरे और आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ

बुधवार, 29 जनवरी को खुला ये आईपीओ पिछले हफ्ते शुक्रवार, 31 जनवरी को बंद हुआ था। डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर का आईपीओ जैसे-तैसे तीसरे और आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो पाया। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इस आईपीओ को कुल 1.55 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। यही वजह रही कि ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों को कोई पूछने वाला नहीं था। लेकिन कंपनी के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये रही कि आईपीओ फुली सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ बंद होने के बाद 3 फरवरी को, निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था।

डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर के आईपीओ में शामिल था ओएफएस का बहुत बड़ा हिस्सा

डॉक्टर अग्रवाल हेल्थकेयर ने अपने इस आईपीओ से कुल 3027.26 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए कंपनी ने कुल 7,53,04,970 शेयर जारी किए हैं। इनमें 300 करोड़ रुपये 74,62,686 नए शेयर शामिल हैं। जबकि, 2727.26 करोड़ रुपये के 6,78,42,284 शेयर कंपनी के प्रोमोटरों ने ओएफएस के जरिए जारी किए हैं। मंगलवार को सुबह 10.38 बजे तक कंपनी के शेयर बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस 402 रुपये से 20.50 रुपये (5.10%) की गिरावट के साथ 381.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।

Latest Business News