A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. IPO News: सिर्फ 45 मिनट में 78% बुक हो गया इस कंपनी का आईपीओ, बोली के लिए खुला आज, GMP है शानदार

IPO News: सिर्फ 45 मिनट में 78% बुक हो गया इस कंपनी का आईपीओ, बोली के लिए खुला आज, GMP है शानदार

आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार सपोर्ट मिल रहा है। प्रमोटर्स की तरफ से 25.5 लाख शेयर बेचे जाएंगे, जिसकी वैल्यू करीब ₹60.43 करोड़ है। इस आईपीओ के तहत कुल इश्यू साइज 460.43 करोड़ रुपये है।

आईपीओ के तहत कुल इश्यू साइज 460.43 करोड़ रुपये है।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK आईपीओ के तहत कुल इश्यू साइज 460.43 करोड़ रुपये है।

लैपटॉप और डेस्कटॉप को रिफर्बिश करने वाली कंपनी जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स को पहले दिन ही शानदार सपोर्ट मिला है। कंपनी की तरफ से 23 जुलाई को लॉन्च यह आईपीओ पहले दिन ही महज 45 मिनट में 78% बुक हो गई। जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹225 से ₹237 प्रति शेयर तय किया है। इस रेंज के ऊपरी छोर पर कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹2,700 करोड़ से अधिक आंकी गई है। आपको बता दें, यह आईपीओ दो हिस्सों में बंटा है।

कुल इश्यू साइज 460.43 करोड़ रुपये है

खबर के मुताबिक, प्रमोटर्स की तरफ से 25.5 लाख शेयर बेचे जाएंगे, जिसकी वैल्यू करीब ₹60.43 करोड़ है। इस आईपीओ के तहत कुल इश्यू साइज 460.43 करोड़ रुपये है। इस फ्रेश इश्यू के तहत ₹400 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि IPO से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल वह कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों, और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

कितना चल रहा GMP

इस आईपीओ को निवेशकों की तरफ से शानदार सपोर्ट मिल रहा है। खास बात यह है कि इसका जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) आज ₹105 है। अगर लिस्टिंग ₹237 (ऊपरी बैंड) पर होती है, तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹342 हो सकता है, यानी 44.30% का प्रीमियम। जीएनजी इलेक्ट्रॉनिक्स भारत और भारत के बाहर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और यूएई जैसे बाजारों में लैपटॉप और डेस्कटॉप रिफर्बिशिंग सेक्टर की अग्रणी कंपनी है। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल ईश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर काम कर रहे हैं।

Latest Business News