1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. HDB Financial IPO: पहले दिन 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें आज का लेटेस्ट GMP Price

HDB Financial IPO: पहले दिन 0.37 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ, चेक करें आज का लेटेस्ट GMP Price

एनएसई के डेटा के मुताबिक, गुरुवार को आईपीओ के दूसरे दिन सुबह 10.06 बजे तक इसे 0.41 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है।

HDB Financial IPO, HDB Financial IPO gmp, HDB Financial IPO gmp price, HDB Financial IPO gmp price t- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV ग्रे मार्केट में गिरा शेयरों का जीएमपी प्राइस

HDB Financial IPO: एचडीबी फाइनेंशियल का आईपीओ बुधवार, 25 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। इस NBFC का आईपीओ शुक्रवार, 27 जून को बंद होगा। एचडीएफसी बैंक की सब्सिडरी कंपनी एचडीबी फाइनेंशियल के आईपीओ को पहले दिन सिर्फ 0.37 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन इस आईपीओ को QIB कैटेगरी के निवेशकों से सबसे कम 0.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि कंपनी के कर्मचारियों ने इसे सबसे ज्यादा 1.76 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं, रिटेल कैटेगरी के निवेशकों ने पहले दिन इस आईपीओ को सिर्फ 0.30 गुना ही सब्सक्राइब किया।

आईपीओ से 12,500 करोड़ रुपये जुटाएगी एचडीएफसी बैंक की सब्सिडरी कंपनी

एनएसई के डेटा के मुताबिक, गुरुवार को आईपीओ के दूसरे दिन सुबह 10.06 बजे तक इसे 0.41 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। बताते चलें कि एचडीबी फाइनेंशियल अपने इस आईपीओ से 16,89,18,918 शेयरों के जरिए कुल 12,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। इस आईपीओ में 2500 करोड़ रुपये के 3,37,83,783 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 10,000 करोड़ रुपये के 13,51,35,135 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 700 रुपये से 740 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

ग्रे मार्केट में गिरा शेयरों का जीएमपी प्राइस

ग्रे मार्केट में भी एचडीबी फाइनेंशियल के शेयरों के प्रीमियम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 26 जून को एचडीबी फाइनेंशियल के शेयर ग्रे मार्केट में 50.50 रुपये (6.82 प्रतिशत) के जीएमपी के साथ 790.5 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि बुधवार को सुबह 6 बजे के आसपास इसके शेयर 74 रुपये (10 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ 814 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। बीते कुछ दिनों से एचडीबी फाइनेंशियल के जीएमपी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 20 जून को इसका जीएमपी सबसे ज्यादा 104.5 रुपये के आसपास दर्ज किया गया था।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News