LG India IPO Listing: शेयर बाजार में कंपनी की छप्परफाड़ लिस्टिंग, 50.44% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए शेयर
LG India IPO Listing LIVE: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था।

LG India IPO Listing LIVE: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आज आखिरकार भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी के शेयर उम्मीद से भी बेहतर प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बीएसई पर 1715 रुपये के भाव लिस्ट हुआ, जो 1140 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 575 रुपये या 50.44% ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 50.01% प्रीमियम के साथ ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ। बताते चलें कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी।
Live updates : LIVE: LG Electronics IPO
-
October 14, 2025 4:10 PM (IST) Posted by Sourabha Suman
आखिर में +48.19% की उछाल के साथ बंद हुआ शेयर
बीएसई सेंसेक्स पर LG Electronics India का शेयर 14 अक्टूबर 2025 को पहले दिन आखिर में +48.19% की तेजी के साथ 1689.40 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी पर 47.61 % की उछाल के साथ 1,682.80 पर बंद हुआ।
-
October 14, 2025 1:47 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
2019 के बाद से सबसे बड़ा लिस्टिंग गेन
साल 2019 के बाद 10,000 करोड़ रुपये से बड़े साइज वाले आईपीओ में ये अभी तक का सबसे बड़ा लिस्टिंग गेन है।
-
October 14, 2025 12:46 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
अभी किस भाव पर कारोबार कर रहे हैं शेयर
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर NSE पर दोपहर 12.45 बजे तक अपने इश्यू प्राइस से 22.20 रुपये (1.30%) की गिरावट के साथ 1687.90 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
-
October 14, 2025 12:44 PM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
NSE पर कहां तक पहुंचा शेयरों का भाव
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर NSE पर आज दोपहर 12.43 बजे तक 1749.00 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1650.00 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।
-
October 14, 2025 11:58 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
कारोबार के दौरान कहां तक पहुंचा शेयर का भाव
मंगलवार को बाजार में लिस्टिंग के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बीएसई पर सुबह 11.57 बजे तक 1736.40 रुपये के इंट्राडे हाई से लेकर 1650.05 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे।
-
October 14, 2025 11:23 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट
बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट होने के बाद एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है, जिसकी वजह से शेयरों के भाव में गिरावट आई है। सुबह 11.21 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 57.00 रुपये (3.32%) की गिरावट के साथ 1658.00 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
-
October 14, 2025 10:05 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
उम्मीद से भी बेहतर लिस्टिंग
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का आईपीओ आज उम्मीद से भी बेहतर लेवल पर लिस्ट हुआ। ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) से मिले संकेतों के मुताबिक, शेयर बाजार में एलजी के शेयर 37 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 1562 रुपये के भाव पर लिस्ट होने की उम्मीद थी।
-
October 14, 2025 10:04 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की छप्परफाड़ लिस्टिंग
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का शेयर बीएसई पर 1715 रुपये के भाव लिस्ट हुआ, जो 1140 के इश्यू प्राइस के मुकाबले 575 रुपये या 50.44% ज्यादा है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 50.01% प्रीमियम के साथ ₹1,710.10 पर लिस्ट हुआ।
-
October 14, 2025 9:52 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
50% प्रीमियम पर सेटल हुए एलजी के शेयर
बीएसई पर प्री-लिस्टिंग मार्केट में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का शेयर 1140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 50% प्रीमियम के साथ ₹1715 पर सेटल हुआ। एनएसई पर ये 1710.10 रुपये के भाव पर सेटल हुआ।
-
October 14, 2025 9:29 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार में थोड़ी ही देर में लिस्ट होने वाला है एलजी
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, भारतीय शेयर बाजार में बस अब कुछ ही देर में लिस्ट हो जाएगा।
-
October 14, 2025 9:27 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के दूसरे दिन, बीएसई सेंसेक्स 77.49 अंकों (0.09%) की मामूली बढ़त के साथ 82,404.54 अंकों पर खुला। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी आज 50.20 अंक (0.20%) की हल्की तेजी के साथ 25,277.55 अंकों पर कारोबार शुरू किया।
-
October 14, 2025 9:05 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
शेयर बाजार खुलने का समय
घरेलू शेयर बाजार खुलने में अब सिर्फ कुछ ही मिनटों का समय बाकी रह गया है। भारतीय शेयर बाजार सामान्य कारोबार के लिए सुबह 09.15 बजे खुलते हैं और दोपहर में 03.30 बजे बंद होते हैं।
-
October 14, 2025 8:48 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
दिसंबर में दाखिल किए गए थे पेपर्स
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने दिसंबर में सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे।
-
October 14, 2025 8:34 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
एलजी इंडिया के कर्मचारियों को डिस्काउंट पर मिले हैं शेयर
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 108 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
-
October 14, 2025 8:24 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
बाजार में किस भाव पर लिस्ट हो सकते हैं एलजी इंडिया के शेयर
घरेलू शेयर बाजार में एलजी इंडिया के शेयरों के लिस्टिंग प्राइस की बात करें तो ये ₹1,140 (अपर प्राइस बैंड) + ₹370 (GMP) = ₹1,510 के आसपास लिस्ट हो सकते हैं।
-
October 14, 2025 7:49 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
ग्रे मार्केट में कैसा चल रहा है एलजी के शेयरों का हाल
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी जीएमपी फिलहाल 370 रुपये के आसपास चल रहा है। हालांकि, ये GMP अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹400 से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन ये अभी भी एक मजबूत संकेत है।
-
October 14, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रिटेल इन्वेस्टर्स से नहीं मिला बहुत अच्छा सपोर्ट
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को नॉन-इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 22.44 गुना और रीटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स से 3.54 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।
-
October 14, 2025 7:30 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
IPO को QIB से मिला जबरदस्त सपोर्ट
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के आईपीओ को कुल 54.02 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इस भारी सब्सक्रिप्शन का मुख्य कारण क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से आई जबरदस्त मांग थी, जो 166.51 गुना दर्ज किया गया था।
-
October 14, 2025 7:28 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
एलजी आईपीओ को कितने शेयरों के लिए मिली थीं बोलियां
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, एलजी इंडिया के आईपीओ को 7,13,34,320 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कुल 3,85,33,26,672 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
-
October 14, 2025 7:15 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर
एलजी आईपीओ के तहत रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 13 शेयर दिए गए हैं, जिसके लिए उन्हें 14,820 रुपये का निवेश करना था।
-
October 14, 2025 7:00 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
कंपनी ने शेयरों के लिए क्या प्राइस रेंज फिक्स किया था
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 1080 रुपये से 1140 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था।
-
October 14, 2025 6:42 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था आईपीओ
ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस बेस्ड था, जिसके तहत 10,18,15,859 शेयर जारी किए गए हैं।
-
October 14, 2025 6:41 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
हुंडई के बाद बाजार में लिस्ट होने वाली दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी
पिछले साल अक्टूबर में हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड की लिस्टिंग के बाद भारतीय शेयर बाजार में कदम रखने वाली ये दूसरी दक्षिण कोरियाई कंपनी है।
-
October 14, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
सेबी से कब मिली थी आईपीओ लाने की मंजूरी
कंपनी को इस साल मार्च में सेबी से आईपीओ लाने के लिए मंजूरी मिली थी।
-
October 14, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
एलजी की पैरेंट कंपनी ने कितनी हिस्सेदारी बेची
इस आईपीओ के तहत, एलजी इंडिया की पैरेंट कंपनी एलजी कॉर्पोरेशन ने 10.18 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं, जो लगभग 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
-
October 14, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
आईपीओ से कितने रुपये जुटाए गए हैं
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने इस आईपीओ से 11,607.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
-
October 14, 2025 6:38 AM (IST) Posted by Sunil Chaurasia
7 अक्टूबर को खुला था आईपीओ
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड का आईपीओ 7 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 9 अक्टूबर को बंद हो गया था।