A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. Orkla India IPO का दूसरे दिन कितना चल रहा GMP, जानें अब तक कितना हुआ सब्सक्राइब

Orkla India IPO का दूसरे दिन कितना चल रहा GMP, जानें अब तक कितना हुआ सब्सक्राइब

आईपीओ का मूल्य बैंड 695-730 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस इश्यू के ज़रिए 1,667.54 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह पूरी तरह से 2.28 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश है।

 यह इश्यू पूरी तरह ओएफएस है।- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK यह इश्यू पूरी तरह ओएफएस है।

मसाले और खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी ओर्कला इंडिया लिमिटेड के आईपीओ का गुरुवार को दूसरा दिन है। अबतक 79 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ को 1,25,56,940 शेयरों के लिए बोलियां हासिल हुईं, जबकि कुल 1,59,99,104 शेयर ऑफर पर थे। गैर-संस्थागत निवेशक (एनआईआई) कैटेगरी को 1.53 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल निवेशक (आरआईआई) कैटेगरी को 90% सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए निर्धारित कोटा 2% सब्सक्राइब हुआ। ओर्कला इंडिया का आईपीओ 29 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है।

बोली ओपन होने के दूसरे दिन GMP

ओर्कला इंडिया लिमिटेड के आईपीओ को लेकर हलचल तेज है। investorgain के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर हुए अपडेट के मुताबिक, ओर्कला इंडिया आईपीओ का जीएमपी +68 के प्रीमियम पर था। 730 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड पर, ओर्कला 31.7x के पी/ई पर उपलब्ध है, जो अपने समकक्षों की तुलना में उचित मूल्य प्रतीत होता है।

एंकर निवेशकों से ₹500 करोड़ जुटाए

कंपनी ने 29 अक्टूबर को अपने एंकर निवेशक राउंड से लगभग ₹500 करोड़ जुटाए थे। 

IPO से जुड़ी प्रमुख जानकारियां

कंपनी: Orkla India Ltd
इश्यू साइज: ₹1,667 करोड़
इश्यू अवधि: 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक
प्राइस बैंड: ₹695 – ₹730 प्रति शेयर
लिस्टिंग तिथि: 6 नवंबर 2025
कंपनी का मूल्यांकन: ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग ₹10,000 करोड़

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल 

यह आईपीओ संपूर्ण ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) है, जिसमें 2.28 करोड़ इक्विटी शेयर प्रमोटर और अन्य शेयरधारक बेच रहे हैं। इसमें कोई नई शेयर जारी शामिल नहीं है। ओएफएस के तहत प्रमोटर Orkla Asia Pacific Pte और शेयरधारक नवस मीरन और फिरोज मीरन अपने हिस्से के शेयर बेच रहे हैं।

वर्तमान में कंपनी में Orkla Asia Pacific Pte Ltd और नॉर्वेजियन इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट कंपनी Orkla ASA की 90% हिस्सेदारी है। नवस मीरन और फिरोज मीरन की 5-5% हिस्सेदारी है। चूंकि यह इश्यू पूरी तरह ओएफएस है, इसलिए IPO से प्राप्त राशि कंपनी को नहीं मिलेगी, पूरा धन बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगा।

कंपनी को जान लीजिए

पहले MTR Foods के नाम से जानी जाने वाली Orkla India एक बहु-श्रेणी भारतीय खाद्य उत्पाद कंपनी है। यह मसाले, रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थ, मिठाइयां, और ब्रेकफास्ट मिक्स जैसे उत्पाद बनाती है। कंपनी अपने उत्पाद MTR, Rasoi Magic, और Eastern ब्रांड के तहत बेचती है।

Latest Business News