1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. PhonePe IPO: देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी लाएगी आईपीओ, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारियां शुरू

PhonePe IPO: देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी लाएगी आईपीओ, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारियां शुरू

फोनपे ने कहा, ''कंपनी के लिए ये एक महत्वपूर्ण मौका है, जो इस साल अपनी 10 साल की वर्षगांठ मनाएगी। कंपनी इनोवेटिक फाइनेंशियल सर्विस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स के साथ करोड़ों ग्राहकों की सेवा करने के लिए डेवलप हुई है।'' फोनपे ने दिसंबर, 2022 में सिंगापुर से भारत में ट्रांसफर किया था।

phonepe, phonepe ipo, phonepe ipo date, phonepe ipo details, ipo, paytm, google pay, walmart- India TV Hindi
Image Source : PHONEPE 145 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है कंपनी का सालाना TPV

भारत की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी फोनपे (PhonePe) ने भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने का प्लान बना रही है। इसके लिए कंपनी ने अपने संभावित आईपीओ की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। कंपनी ने गुरुवार को इसके बारे में जानकारी साझा की। बताते चलें कि साल 2023 में आयोजित अंतिम वित्तपोषण दौर के दौरान कंपनी की वैल्यू 12 अरब डॉलर थी। फोनपे ने एक बयान में कहा, “कंपनी अपने संभावित आईपीओ के संबंध में शुरुआती कदम उठा रही है और भारतीय शेयर बाजार में लिस्ट होने की योजना बना रही है।''

145 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है कंपनी का TPV

फोनपे ने कहा, ''कंपनी के लिए ये एक महत्वपूर्ण मौका है, जो इस साल अपनी 10 साल की वर्षगांठ मनाएगी। कंपनी इनोवेटिक फाइनेंशियल सर्विस और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन्स के साथ करोड़ों ग्राहकों की सेवा करने के लिए डेवलप हुई है।'' फोनपे ने दिसंबर, 2022 में सिंगापुर से भारत में ट्रांसफर किया था। इसके लिए उसे सरकार को लगभग 8,000 करोड़ रुपये का टैक्स देना पड़ा था। फोनपे डिजिटल पेमेंट ऐप अगस्त 2016 में लॉन्च हुआ था। जनवरी 2025 तक, कंपनी के पास 59 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर और 4 करोड़ से ज्यादा व्यापारियों तक फैला एक विशाल डिजिटल पेमेंट नेटवर्क था। फोनपे के जरिए रोजाना 31 करोड़ से भी ज्यादा ट्रांजैक्शन होते हैं, जिसका सालाना टोटल पेमेंट वैल्यू (TPV) 145 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

भारत में सबसे आगे है फोनपे

बताते चलें कि भारत में प्रमुख यूपीआई ऐप्स की लिस्ट में फोनपे टॉप पर है। भारत में यूपीआई इस्तेमाल करने वाले लोग सबसे ज्यादा फोनपे का इस्तेमाल करते हैं। फोनपे के यूजर्स की संख्या गूगल पे और पेटीएम से काफी ज्यादा है। नवंबर 2024 तक 47.8 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ फोनपे देश की सबसे बड़ी यूपीआई पेमेंट कंपनी थी। जबकि गूगल पे 37 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी थी। अमेरिका की दिग्गज रिटेल स्टोर चलाने वाली कंपनी वॉलमार्ट की फोनपे में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी ने साल 2024 की अपने सालाना रिपोर्ट में बताया था कि दुनिया के अलग-अलग प्रमुख निवेशकों ने फोनपे में 18,000 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

Latest Business News