1. Hindi News
  2. पैसा
  3. आईपीओ
  4. 33.33% प्रीमियम के साथ ₹120 पर लिस्ट हुआ था IPO, गिरते-गिरते आज यहां आ गया भाव

33.33% प्रीमियम के साथ ₹120 पर लिस्ट हुआ था IPO, गिरते-गिरते आज यहां आ गया भाव

स्टालियन इंडिया के शेयर बीएसई पर 30 रुपये (33.33 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ 120 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। लेकिन बाजार में चल रही लगातार गिरावट की वजह से कंपनी के शेयरों का बुरा हाल हो गया है। आज 3 मार्च को कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 28.17 रुपये और अपने लिस्टिंग प्राइस से 58.17 रुपये नीचे आ चुका है।

Stallion India Fluorochemicals ipo listing price and current share price nifty 50 sensex share marke- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 125.99 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था शेयर का भाव

IPO: स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स का आईपीओ 15 जनवरी को खुला था और 20 जनवरी को बंद हो गया। रेफ्रिजरेंट और इंडस्ट्रियल गैस के बिजनेस से जुड़ी इस कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला था। स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स के आईपीओ को कुल 188.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत, प्रत्येक शेयर के लिए 85 रुपये से 90 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और निवेशकों को 90 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए थे। ये कंपनी 23 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुई थी।

120 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे कंपनी के शेयर

स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स के शेयर बीएसई पर 30 रुपये (33.33 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ 120 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे। लेकिन बाजार में चल रही लगातार गिरावट की वजह से कंपनी के शेयरों का बुरा हाल हो गया है। आज 3 मार्च को कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 28.17 रुपये और अपने लिस्टिंग प्राइस से 58.17 रुपये नीचे आ चुका है। सोमवार को सुबह 10.09 बजे स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स के शेयर बीएसई पर 2.58 रुपये (4.01%) की गिरावट के साथ 61.83 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

125.99 रुपये के लेवल तक पहुंच गया था शेयर का भाव

पिछले हफ्ते शुक्रवार को 64.41 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज अच्छी बढ़त के साथ 66.01 रुपये के भाव पर खुले थे और 67.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गए थे। हालांकि, कारोबार शुरू होने के बाद बाजार में शुरू हुई गिरावट के बीच कंपनी के शेयरों में भी गिरावट आने लगी। खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 61.09 रुपये के इंट्राडे लो तक पहुंच चुके थे। बीएसई के डेटा के मुताबिक, स्टालियन इंडिया फ्लोरोकैमिकल्स के शेयरों का 52 वीक हाई 125.99 रुपये है और इसका 52 वीक लो 61.09 रुपये है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से 64.16 रुपये नीचे गिर चुके हैं।

Latest Business News