A
Hindi News पैसा आईपीओ ₹48 पर पहुंचा GMP Price, पहले ही दिन सब्सक्राइब हो गया ये IPO, बाजार में इस दिन होगी लिस्टिंग

₹48 पर पहुंचा GMP Price, पहले ही दिन सब्सक्राइब हो गया ये IPO, बाजार में इस दिन होगी लिस्टिंग

सोलर मॉड्यूल बनाने वाली ये कंपनी अपने इस आईपीओ से कुल 6,26,31,604 शेयरों के जरिए 2079.37 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

Vikram Solar, Vikram Solar IPO, Vikram Solar IPO GMP Price, Vikram Solar IPO GMP, Vikram Solar IPO G- India TV Paisa Image Source : INDIA TV विक्रम सोलर ने एंकर इंवेस्टर्स से जुटाए 621 करोड़ रुपये

Vikram Solar IPO GMP: सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार, 19 अगस्त को खुल गया। कंपनी का आईपीओ गुरुवार, 21 अगस्त को बंद होगा। विक्रम सोलर के आईपीओ को पहले दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है। इस आईपीओ को पहले दिन 1.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 4,53,61,650 शेयरों के मुकाबले 6,88,40,280 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। NII कैटेगरी में सबसे ज्यादा 3.84 गुना सब्सक्रिप्शन आया है, जबकि रिटेल इंवेस्टर्स ने अपने हिस्से के लिए रिजर्व कुल शेयरों का 1.36 गुना सब्सक्राइब किया है। 

विक्रम सोलर ने एंकर इंवेस्टर्स से जुटाए 621 करोड़ रुपये

विक्रम सोलर ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 621 करोड़ रुपये जुटाए। सोलर मॉड्यूल बनाने वाली ये कंपनी अपने इस आईपीओ से कुल 6,26,31,604 शेयरों के जरिए 2079.37 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें 1500 करोड़ रुपये के 4,51,80,722 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे और 579.37 करोड़ रुपये के 1,74,50,882 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे। विक्रम सोलर ने अपने आईपीओ के लिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 315 रुपये से 332 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।

ग्रे मार्केट में भी मिल रहा है मिला-जुला समर्थन

आईपीओ के तहत, शुक्रवार 22 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जा सकता है। जिसके बाद, अगले हफ्ते 26 अगस्त को कंपनी की लिस्टिंग हो सकती है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है जो बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन निवेशकों से मिले अच्छे समर्थन की वजह से विक्रम सोलर के शेयरों को ग्रे मार्केट में भी ठीक-ठाक सपोर्ट मिल रहा है। आज सुबह 6.00 बजे के आसपास कंपनी के शेयर 48 रुपये (14.46 प्रतिशत) के जीएमपी प्राइस के साथ कारोबार कर रहे थे। हालांकि, जीएमपी में अभी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Latest Business News