A
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आया उछाल, 6% बढ़ा ब्रेंट

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद आया उछाल, 6% बढ़ा ब्रेंट

ब्रेंट क्रूड में 6.6 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई

<p>crude </p>- India TV Hindi
crude 

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में छह प्रतिशत का उछाल आया, जबकि इससे एक दिन पहले सऊदी अरब द्वारा शुरू किए गए प्राइस वॉर के चलते तेल के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट में 6.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 33 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार हो रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड 6.6 प्रतिशत बढ़कर 36 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गया। 

इससे पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद सबसे बड़ी गिरावट आई थी। सऊदी अरब ने अपनी बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया था, जिसके चलते यह गिरावट हुई।

Latest Business News