1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. वायदा बाजार: कमजोर मांग की वजह से सोना और चांदी में गिरावट

वायदा बाजार: कमजोर मांग की वजह से सोना और चांदी में गिरावट

विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज

<p>Gold Silver future market</p>- India TV Hindi
Image Source : FILE Gold Silver future market

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार के वायदा कारोबार में गिरावट देखने को मिली है। हाजिर मांग में गिरावट से वायदा कारोबार पर असर देखने को मिला है। गिरावट के साथ सोने की कीमत 48 हजार के स्तर के करीब आ गई है।

शुक्रवार को कमजोर हाजिर मांग की वजह से कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 147 रुपये अथवा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,011 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 11,952 लॉट के लिए कारोबार हुआ। सोने के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 121 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 6,939 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,786.10 डॉलर प्रति औंस था।

दूसरी तरफ चांदी में भी कमजोर मांग को देखते हुए कारोबारियों ने अपने सौदों का आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 179 रुपये की हानि के साथ 49,025 रुपये प्रति किग्रा रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 179 रुपये अथवा 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,025 रुपये प्रति किग्रा रह गयी जिसमें 9,986 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.23 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Latest Business News