1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. Gold Price Today : कीमत में मामूली बढ़त के साथ सोना 31270 पर पहुंचा, चांदी 300 रुपए फिसली

Gold Price Today : कीमत में मामूली बढ़त के साथ सोना 31270 पर पहुंचा, चांदी 300 रुपए फिसली

मजबूत वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोमवार को सोना 20 रुपए चढ़कर 31,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Price- India TV Hindi
Gold Price

नई दिल्ली मजबूत वैश्विक रुख तथा स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली से सोमवार को सोना 20 रुपए चढ़कर 31,270 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं का उठाव घटने से चांदी 300 रुपए और टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुख और शादी ब्याह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग बढ़ने से सोने में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.02 प्रतिशत बढ़कर 1,332.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.78 प्रतिशत के लाभ से 16.70 डॉलर प्रति औंस रही। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 20-20 रुपए के लाभ से क्रमश: 31,270 रुपए और 31,120 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। गिन्नी हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर 300 रुपए टूटकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 155 रुपए के नुकसान के साथ 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर टिके। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा।

Latest Business News